फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Copper scrap and wires worth thousands of rupees stolen from shop

Kurukshetra News: दुकान से हजारों रुपए की तांबे की स्क्रैप व तारें चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Copper scrap and wires worth thousands of rupees stolen from shop
लाडवा। पुराने डाकखाने के पास इलेक्ट्रिक की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए के समान पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं पुरानी स्क्रैप के साथ नई तांबे के तारों के बंडल भी अज्ञात चोर अपने साथ ले गए। दुकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगदीश इलेक्ट्रिक वर्क्स के मालिक कोमल ने बताया कि शनिवार को वह तथा उसका भाई तरुण दुकान को अच्छी तरह से बंद करके गए थे। सोमवार सुबह नौ बजे जब वह दुकान पर आए तो दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था और अंदर के शटर भी टूटे हुए थे। जब उन्होंने गहनता से दुकान की जांच की तो तांबे की स्क्रैप, तांबे की नई तारों के बंडल भी गायब मिले। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर सरकारी अस्पताल की दीवार फांदकर दुकान के अंदर घुसे और शटर तोड़कर हजारों के समान पर हाथ साफ कर दिया। सामान लेकर अज्ञात चोर पीछे के रास्ते से ही रफू चक्कर हो गए। पुलिस को सरकारी अस्पताल के पार्क में एक चादर व कुछ सामान मिला है। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा, जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed