{"_id":"8dae9fc0a735ddc1c33dfc600b58d362","slug":"consumers-can-fill-outstanding-electricity-bills-in-three-installments-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ता भर सकते हैं तीन किश्तों में बिजली बिल बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ता भर सकते हैं तीन किश्तों में बिजली बिल बकाया
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के महानिदेशक नितिन यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली देने के लिए तैयार है।
लाइन लोस कम होगा और लोग बिल भरेंगे, तो कहीं भी बिजली की कमी नहीं रहेगी। हरियाणा बिजली वितरण कंपनियों ने प्रदेश में 246 विशेष बिजली काउंटर स्थापित किए हैं। इन पर उपभोक्ता अपने बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों का निवारण कर सकते हैं।
उपभोक्ता अपने क्षेत्र के उपमंडल कार्यालयों में स्थापित बिजली बिल काउंटरों पर बिजली के बकाया बिलों की तीन दिनों के अंदर दोबारा जांच करवा सकते हैं। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को दो से तीन किस्तों में अपने बकाया बिल अदा करने की सुविधा दी है।
यादव ने बताया कि बिजली नियामक आयोग ने 7 मई 2015 को विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं के टैरिफ में मामूली वृद्धि की थी। यह एक अप्रैल 2015 से लागू होनी थी। यह बढ़ा हुआ टैरिफ पिछले बिलों में नहीं लगाया जा सका। इसलिए इसे उपभोक्ताओं के वर्तमान बिलों में एरियर के रूप में लगाया है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों को राहत देने का हर संभव प्रयास किया है। उन्हें ट्यूबवेलों के लिए 10 पैसे प्रति यूनिट और फसलों की सिंचाई के लिए 15 रुपये प्रति हॉर्स पावर औसतन दर पर बिजली उपलब्ध करवाई है। इसकी आपूर्ति लागत सात 7 रुपये 34 पैसे यूनिट पड़ती है।
पड़ोसी राज्यों से सस्ती है बिजली
यादव ने बताया कि पहली बार समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ऐसे उपभोक्ताओं को, जिनकी बिजली खपत 50 यूनिट से कम है, उन्हें एक विशेष श्रेणी में लिया है। इस श्रेणी के लिए बिजली टैरिफ दो रुपये 85 पैसे प्रति यूनिट है।
सरकार की इस योजना से प्रदेश के करीब 20 लाख लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। यह टैरिफ पड़ोसी राज्यों की तुलना में बहुत कम है। राज्य के एचटी और एलटी औद्योगिक श्रेणियों के उपभोक्ताओं के बिजली टैरिफ में 8.5 प्रतिशत की औसत वृद्धि हुई है।
यह पड़ोसी राज्यों की तुलना में बेहद कम है। वाणिज्यिक श्रेणी के उपभोक्ताओं का बिजली टैरिफ 100 यूनिट तक की खपत के लिए 6 रुपये 20 पैसे प्रति यूनिट है, जबकि दिल्ली में 9 रुपए 59 पैसे तथा पंजाब में 7 रुपए 48 पैसे है। हरियाणा में 500 यूनिट तक की खपत का बिजली टैरिफ 6 रुपए 20 पैसे ही है, जबकि दिल्ली में 9 रुपए 59 पैसे तथा पंजाब में 7 रुपए 68 पैसे प्रति यूनिट है।