फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Constable returned the lost bag, Superintendent of Police praised him

Kurukshetra News: सिपाही ने लौटाया गुमशुदा बैग, पुलिस अधीक्षक ने की सराहना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Constable returned the lost bag, Superintendent of Police praised him
कुरुक्षेत्र। बैग लौटाते पुलिस अ​धीक्षक नीतीश अग्रवाल। पीआरओ
कुरुक्षेत्र। सिपाही सुशील शर्मा ने ड्यूटी के दौरान बस में मिला एक गुमशुदा बैग उसके मालिक सेवानिवृत्त कैप्टन गुरदास सिंह तक पहुंचाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। इसके साथ ही पुलिस के सेवा, सुरक्षा और सहयोग के मंत्र को सार्थक किया है।
विज्ञापन

सिपाही सुशील शर्मा वर्तमान में कुरुक्षेत्र में एडीएसजे के पद पर तैनात हैं। वह 15 मई को ड्यूटी के सिलसिले में चंडीगढ़ गए थे। चंडीगढ़ से लौटते समय बस में यात्री गुरदास सिंह अपना बैग भूल गए। अंबाला बस स्टैंड पर उतरने के बाद वह अपने गंतव्य की ओर चले गए, लेकिन बैग बस में ही रह गया। सिपाही सुशील को बैग मिला, जिसमें जरूरी कागजात और कार्ड थे, लेकिन मालिक का नाम-पता नहीं था। सुशील ने बैग में मिले एक कागजात से मोबाइल नंबर निकाला और मालिक से संपर्क किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल की उपस्थिति में बैग और सभी कागजात सेवानिवृत्त कैप्टन गुरदास सिंह को सौंपे गए। एसपी नीतीश अग्रवाल ने सिपाही सुशील शर्मा की ईमानदारी और सूझबूझ की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed