फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress workers took to the streets alleging vote theft and burned an effigy.

Kurukshetra News: वोट चोरी का आरोप लगा सड़क पर उतरे कांग्रेसी, फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Congress workers took to the streets alleging vote theft and burned an effigy.
कुरुक्षेत्र। शहर में वीरवार को वोट चोरी का मुद्दा गरमा गया। सामाजिक संगठन जन संघर्ष मंच और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जमकर रोष जाहिर किया। उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी का पुतला भी फूंका। जन संघर्ष मंच ने पुराने बस अड्डे पर रोष जताते हुए बीआर आंबेडकर चौक पर पुतला जलाया। जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता अग्रसेन धर्मशाला में एकत्रित हुए। उन्होंने रोष मार्च निकालते हुए गांधी पार्क पहुंचकर मुख्य चुनाव अधिकारी का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

‘वोट चोर गद्दी छोड़ो, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने प्रदर्शन किया। रोहतक विधायक भारत भूषण बत्रा ने इस प्रदर्शन की अगुवाई की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, शाहाबाद विधायक रामकरण काला और पिहोवा विधायक मंदीप चट्टा सहित कई नेता मौजूद रहे। पुतला दहन से पहले राष्ट्रगान गाया गया और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed