फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Congress roared against rising inflation, Kurukshetra

बढ़ती महंगाई के विरोध में गरजे कांग्रेसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Congress roared against rising inflation, Kurukshetra
महंगाई के विरोध में रोष जता रहे कांग्रेसियों को संबोधित करते पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा और लाडवा विधायक मेवा सिंह की अगुवाई में राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। यूपीए सरकार में कच्चा तेल 108 डॉलर प्रति बैरल था, उस वक्त पेट्रोल की कीमत लगभग 71 रुपये व डीजल की कीमत लगभग 55 रुपये प्रति लीटर थी। इस समय कच्चे तेल की कीमत 108.25 डॉलर है और देश में पेट्रोल 96 रुपये प्रति लीटर पर डीजल 87 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि भाजपा सरकार ने यूपीए सरकार की तुलना में पेट्रोल पर 203 प्रतिशत और डीजल पर 531 प्रतिशत उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है। यूपीए सरकार में 400 रुपये में मिलने वाला रसोई गैस सिलिंडर एक हजार रुपये से पार हो गया है। अरोड़ा ने कहा कि रसोई में प्रयोग होने वाली चीजें दो वर्ष के अंतराल में 44 प्रतिशत तक महंगी हो गई हैं। जब चीजें महंगी हो रही हैं तो सरकार को टैक्स घटाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाडवा के विधायक मेवा सिंह ने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात सरकार कह रही है, लेकिन किसानों की आमदनी बढ़नी तो दूर उल्टा लागत लगातार बढ़ रही है। कहा कि भाजपा के अध्यक्ष ओपी धनखड़ व अनिज विज पहले कमीज निकालकर प्रदर्शन करते थे, लेकिन आज पेट्रोल की कीमत 96 रुपये तक पहुंच चुकी है, सिलिंडर के दाम ढाई गुना बढ़ चुके हैं। आज युवा रोजगार के लिए धक्के खा रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेसी नेता मेहर सिंह, अधिवक्ता दीनानाथ अरोड़ा, सुरेश यूनिसपुर, सुभाष पाली, पवन चौधरी, सुनीता नेहरा, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र सैनी, सतबीर शर्मा, ओमप्रकाश, सुभाष, महिला जिलाध्यक्ष निशी गुप्ता, संतोष धीमान, नीलम, मीना शर्मा, रीना, वरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed