फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Congress and AAP brainstormed, said - India alliance will fight with strength

Haryana Politics: कांग्रेस और आप ने किया मंथन, प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता बोले-मजबूती से लड़ेगा इंडिया गठबंधन

Mon, 04 Mar 2024 10:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Mar 2024 10:40 AM IST
सार

हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि परिवार में कोई सदस्य नया जुड़ता है तो धीरे-धीरे आपस में रिश्ता मजबूत होता है।

विज्ञापन
Congress and AAP brainstormed, said - India alliance will fight with strength
सुशील गुप्ता - फोटो : फाइल

विस्तार

आम आदमी पार्टी के साथ आने से इंडिया गठबंधन मजबूत हुआ है। उन्होंने दावा किया कि कुरुक्षेत्र में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता भारी मतों से विजयी होंगे। वह रविवार शाम को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कुरुक्षेत्र लोकसभा के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसमें आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान मुख्य तौर पर शामिल रहे।

विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि जैसी एक और एक मिलकर दो होते हैं वैसे ही हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर इंडिया गठबंधन मजबूत हुआ है। इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से डॉ. सुशील गुप्ता को चुना है। क्योंकि ये केवल नाम से ही नहीं व्यवहार से भी सुशील हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ इंडिया गठबंधन के साझा उम्मीदवारों को पूरे प्रदेश में जिताएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का 2014 घोषणा पत्र तो 2019 में संकल्प पत्र फेल रहा और अब गारंटी दे रहे हैं, लेकिन इनको करना कुछ नहीं। भाजपा ने देश और हरियाणा को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि परिवार में कोई सदस्य नया जुड़ता है तो धीरे-धीरे आपस में रिश्ता मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सहन शक्ति को कायम रखते हुए एक दूसरे का सम्मान करना होगा। जब हम एक दूसरे का सम्मान कर आगे बढ़ेंगे तो हमारी जीत को दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा के लोगों से मिला और जाना कि यहां के लोगों के मन में टीस है कि कोई विकास कार्य नहीं हुआ। इस कारण नायब सिंह का नाम लोगों ने गायब सिंह रखा हुआ है, जो लोगों को मिलते नहीं हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, पूर्व वित्तमंत्री हरमोहिद्र सिंह चट्ठा, कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा , पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, लाडवा विधायक मेवा सिंह, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, कांग्रेसी नेता मेहर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed