फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Conflict between office bearers and members of HSGPC and SGPC

Haryana: HSGPC और SGPC के पदाधिकारियों और सदस्यों में टकराव, धक्कामुक्की, पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया

Mon, 20 Feb 2023 08:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 20 Feb 2023 08:19 PM IST
सार

गुरुद्वारा में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस ने एसजीपीसी से संबंधित 12 लोगों को हिरासत में लिया है। एचएसजीपीसी के प्रधान महंत करमजीत व पूर्व अध्यक्ष दादूवाल सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
Conflict between office bearers and members of HSGPC and SGPC
एसजीपीसी से जुड़े लोगों को हिरासत में लेकर जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गुरुद्वारा छठी पातशाही में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रबंधन संभालने के अगले ही दिन सोमवार को विवाद बढ़ गया। दरबार साहिब में ही एचएसजीपीसी प्रधान महंत करमजीत सिंह और पूर्व प्रधान रहे बलजीत सिंह दादूवाल की मौजूदगी में एचएसजीपीसी व एसजीपीसी से जुड़े सिख नेता आपस में टकरा गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर धक्कामुक्की हुई।

विज्ञापन


विवाद बढ़ता देख पुलिस ने एसजीपीसी पक्ष के 10-12 सिख नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद गुरुद्वारे में देर शाम तक माहौल तनावपूर्ण रहा, जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

एचएसजीपीसी ने रविवार को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में गुरुद्वारे में ताले तोड़कर कमान अपने हाथ में ले ली थी। इसके बाद प्रधान महंत करमजीत सिंह रात भर यहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह बलजीत सिंह दादूवाल भी यहां पहुंच गए। दोनों ने कमेटी के सदस्यों और संगत के साथ संयुक्त बैठक की। बलजीत सिंह दादूवाल ने एचएसजीपीसी द्वारा रविवार को गुरुद्वारे का प्रबंधन संभालने का स्वागत किया।

इसके बाद महंत करमजीत सिंह, दादूवाल व अन्य संगत दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे, जहां महंत करमजीत सिंह और बलजीत सिंह दादूवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। फिर एचएसजीपीसी सदस्य बीबी रविंद्र कौर के पति कंवलजीत सिंह अजराना विचार व्यक्त कर रहे थे, तभी एसजीपीसी की धर्मप्रचार कमेटी और अन्य विंग से जुड़े कुछ सिख नेता जयकारे लगाते हुए दरबार साहिब में पहुंच गए।

आरोप है कि उन्होंने माइक छीन लिया, जिसे लेकर धक्कामुक्की शुरू हो गई। तभी वहां मौजूद कुछ सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने 10-12 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस घटना से गुरुद्वारे में माहौल और तनावपूर्ण हो गया, जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। एसपी एसएस भौरिया का कहना है कि आपस में किसी प्रकार का झगड़ा न हो, इसीलिए माहौल को देखते हुए 10 से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है।

साजिश के तहत किया गया हमला, दरबार साहिब की भी हुई बेअदबी : करमजीत
महंत करमजीत सिंह ने कहा कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत दरबार साहिब में घुसकर हमला किया है, जो निंदनीय है। इससे दरबार साहिब की बेअदबी भी हुई है। ऐसे लोगों के खिलाफ श्री अकाल तख्त को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही पुलिस को भी शिकायत दी जाएगी। यहीं नहीं अदालती कार्रवाई की करेंगे। वहीं बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि यह बादल की ओर से प्रायोजित लोग थे, लेकिन एचएसजीपीसी इनके दबाव में आने वाली नहीं है।

विवाद के बाद इन लोगों को लिया हिरासत में
शिअद नेता जरनैल सिंह वासी गांव बडोला जिला अंबाला, रणजोद सिंह वासी खजैलपुर, एसजीपीसी पूर्व सदस्य गुरदीप सिंह वासी भानोखेड़ी, जतिंदर पाल सिंह वासी जग्गी कॉलोनी, जगतार सिंह पोला वासी छोटा बडोला, शिअद नेता हरकेश सिंह वासी मोहड़ी, नवजीत सिंह वासी अंबाला कैंट, परमजीत सिंह वासी खासपुर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस इस संबंध में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।


एसजीपीसी के सदस्यों ने थाने के बाहर शुरू किया धरना
दरबार साहिब में हुए विवाद के बाद एसजीपीसी के करीब 15-20 लोगों ने सोमवार की देर शाम ब्रह्मसरोवर के समीप स्थित केयू आदर्श नगर थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने हिरासत में लिए गए सदस्यों को रिहा कर दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed