फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Complete the work on time, will have to suffer for negligence, Kurukshetra

समय रहते पूरा करें काम, लापरवाही पर भुगतना होगा अंजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Complete the work on time, will have to suffer for negligence, Kurukshetra
लघु सचिवालय के बैठक लेते विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विकास एवं पंचायत कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली अधिकारियों की ओर से पेश विकास कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट से नाखुश नजर आए। उन्होंने पंचायत विभाग से संबंधित संपत्तियों तथा पंचायतों में अभी तक किए गए विकास कार्यों की एक सूची अपने कार्यालय में तलब करने के आदेश दिए। कैबिनेट मंत्री ने साफ तौर पर अधिकारियों को आदेश दिए कि अपने लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें। अगर औचक निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
15-20 दिन के बाद वे दोबारा विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। तब तक अधिकारी अपना होमवर्क पूरा करें। कैबिनेट मंत्री बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों की बैठक लेने लघु सचिवालय पहुंचे थे। इससे पहले सर्किट हाउस में पहुंचने पर उनका गार्ड ऑफ ऑनर से परंपरा अनुसार स्वागत किया गया। यहां उन्होंने जजपा कार्यकर्ताओं के साथ गुपचुप बैठक की। इस मौके पर शाहाबाद के विधायक रामकरण काला, डीसी मुकुल कुमार, एसपी डॉ. अंशु सिंगला सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी विकास कार्यों की जानकारी
बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतबीर सिंह कुंडू ने पावर प्रेजेंटेशन के जरिए मनरेगा योजना, एमपी लैड, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, एचएस लाइवलीहुड मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजनाओं के तहत किए गए विकास कार्यों और प्रगति की जानकारी दी। इसके साथ ही पंचायती राज विभाग और संबंधित विभाग द्वारा दीनबंधु हरियाणा ग्राम उदय योजना, नाबार्ड, हरियाणा ग्रामीण विकास योजना, मॉडल पौंड योजना, ग्रे-वाटर मैनेजमेंट, आंगनबाड़ी सेंटर भवन, डी-प्लान स्कीम की प्रगति का डेटा हाउस के समक्ष रखा गया। इनमें कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मॉडल पौंड योजना और मनरेगा योजना पर प्रस्तुत रिपोर्ट पर शंका जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशैली में लाना होगा सुधार
देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के जो विकास कार्य धीमी गति के साथ चल रहे थे, उन विकास कार्यों को अब तेज गति के साथ पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों के ढुलमुल रवैये को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली में परिवर्तन और सुधार लाना होगा।

अधिकारी कार्यों की सूची तैयार कर कार्यालय भेजेंगे
अधिकारी पंचायत विभाग से संबंधित संपत्तियों की तथा पंचायतों में अभी तक किए गए विकास कार्यों की एक सूची तैयार करके उनके कार्यालय भेजेंगे। इस सूची के अनुसार विकास एवं पंचायत विभाग मुख्यालय से एक टीम को विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा वह स्वयं भी विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। आदेश दिए कि गांवों में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के साथ-साथ गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed