फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Complaint related to vote counting can be made on toll free number 1950

Kurukshetra News: टोल फ्री नंबर 1950 पर की जा सकती है मतगणना से संबंधित शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Complaint related to vote counting can be made on toll free number 1950
कुरुक्षेत्र। मतगणना कार्य को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष करवाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। एक दिन पहले सोमवार को जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा व एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तो अधिकारियों व कर्मियों को दिशा-निर्देश भी दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने कहा कि मतगणना से संबंधित किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1950, राज्य कंट्रोल रूम टेलीफोन 0172-2701362 तथा ईमेल एचआरवाई_इलेक्टएटदरेटयाहू.कॉम पर संपर्क किया जा सकता है। वोटों की रिकॉर्डिंग या गिनती में शामिल प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी, एजेंट या अन्य व्यक्तियों को मतदान की गोपनीयता बनाए रखनी होगी। इसका उल्लंघन करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 के तहत अपराध माना जाएगा और इसके लिए तीन महीने तक की कैद, जुर्माना या दोनों सजाएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed