{"_id":"6aef85311798c08afd0428ed","slug":"competitions-to-begin-on-the-16th-in-174-schools-across-the-district-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163837-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिले के 174 स्कूलों में 16 से होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिले के 174 स्कूलों में 16 से होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के 174 सरकारी मिडिल स्कूलों में 16 से 21 नवंबर तक विद्यार्थियों के लिए चार तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। समग्र शिक्षा के तहत होने वाली इन गतिविधियों में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की भाषाई समझ, तार्किक क्षमता और रचनात्मक कौशल को बढ़ावा दिया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत हिंदी वाद-विवाद, हिंदी वर्तनी, अंग्रेजी स्पेल बी और कहानी लेखन प्रतियोगिताएं होंगी। वाद-विवाद के लिए औपचारिक शिक्षा का महत्व तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जैसे विषय निर्धारित किए गए हैं। वहीं, वर्तनी और स्पेल बी के माध्यम से विद्यार्थियों की शब्दावली और भाषा ज्ञान को परखा जाएगा।
कहानी लेखन में विद्यार्थी अपनी कल्पनाशक्ति और लेखन प्रतिभा दिखाएंगे। एपीसी कृष्णा देवी ने बताया कि प्राथमिक स्कूलों में रीडिंग प्रमोशन वीक की गतिविधियां चल रही हैं, जबकि मिडिल स्कूलों में यह कार्यक्रम 16 नवंबर से शुरू होगा। प्रत्येक स्कूल को आयोजन के लिए 1500 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बीआरपी और एबीआरसी खंड स्तर पर गतिविधियों की निगरानी करेंगे। स्कूलों को आयोजन की रिपोर्ट तैयार करनी होगी, जबकि खंड स्तर की रिपोर्ट एक दिसंबर 2026 तक जिला परियोजना संयोजक कार्यालय में भेजनी होगी। संवाद