{"_id":"6a5aa619d971519a35039c84","slug":"commission-takes-a-tough-stance-on-issues-faced-by-sanitation-workers-at-ku-issues-10-key-directives-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-157927-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयू में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर आयोग सख्त, 10 अहम निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयू में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर आयोग सख्त, 10 अहम निर्देश जारी
Sat, 18 Jul 2026 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 18 Jul 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को 10 अहम निर्देश जारी किए हैं। आयोग के सदस्य संजीव घारू ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय का दौरा कर सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों की समस्याओं की समीक्षा की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों ने आयोग के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
बैठक में आयोग के समक्ष ईएसआई कार्ड, समान वेतन, सुरक्षा उपकरण, वर्दी, रिक्त पदों और कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए। इसके बाद आयोग ने सभी पात्र कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड जारी करने, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, कॉमन रेस्ट रूम और गर्मी-बरसात से बचाव के लिए शेल्टर बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में कुछ अधिकारियों पर सफाई कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें भी सामने आईं। आयोग ने स्वच्छता प्रभारी और उप-स्वच्छता प्रभारी के खिलाफ मिली शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने तथा आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आयोग ने छात्रावासों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग वेतन मिलने पर भी आपत्ति जताते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने को कहा। इसके अलावा हरियाणा कौशल रोजगार निगम और अन्य एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों की वर्दी नीति स्पष्ट करने, कूड़ा संग्रहण वाहनों की संख्या बढ़ाने, सफाई कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करने और लंबे समय से रिक्त पदों को जल्द भरने के भी निर्देश दिए। बैठक में आयोग की सदस्य रेखा रानी, डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ. राकेश कुमार, कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। संवाद