{"_id":"6ac95b107c1a1fcb2d021b2a","slug":"collision-between-a-truck-and-a-tractor-trolley-loaded-with-gas-cylinders-the-tractor-lost-control-and-crashed-into-a-shop-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-162440-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गैस सिलिंडरों से लदे ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर, ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गैस सिलिंडरों से लदे ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर, ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा
विज्ञापन
लाडवा। अनाज मंडी के पास शुक्रवार अल सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धान से भरे ट्रैक्टर और गैस सिलिंडरों से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान का शटर तोड़ते हुए उसमें जा घुसा। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जानमाल की कोई हानि नहीं हुई।
किसान सुरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे के करीब ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लेकर लाडवा अनाज मंडी में बेचने के लिए जा रहा था। मंडी के पास पहुंचने पर उसके ट्रैक्टर की गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी जीरी बिखरकर ट्रक के केबिन तक पहुंच गई। गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक के साथ टक्कर होने से आसपास अफरा तफरी मच गई।
वहीं, दुकान में ट्रैक्टर घुसने से दुकानदार को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। गैस सिलिंडरों से लदे ट्रक और धान से भरे ट्रैक्टर की भिड़ंत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों वाहनों से जुड़े वाहन चालकों को मामूली चोट आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।