फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Collector rate increased by 20 percent, now more revenue will have to be paid on getting registration done

Kurukshetra News: 20 फीसदी तक बढ़े कलेक्टर रेट, अब रजिस्ट्री करवाने पर देना होगा ज्यादा राजस्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
Collector rate increased by 20 percent, now more revenue will have to be paid on getting registration done
कुरुक्षेत्र। जिले में जमीन के नए कलेक्टर रेट तय कर दिए गए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 20 फीसदी तक बढ़ाए गए हैं। अब नए रेट के अनुसार ही संपत्तियों की रजिस्ट्री होगी, जिसके चलते अधिक राजस्व चुकाना होगा। नए रेट के आधार पर रजिस्ट्रियां करने को लेकर अधिकारियों के पसीने छूटे रहे। दूसरे दिन भी दोपहर बाद ही रजिस्ट्रियां शुरू हो सकी तो जिले में महज 22 रजिस्ट्री की गई। इनमें थानेसर में 18, शाहाबाद में दो, पिहोवा और लाडवा में एक-एक रजिस्ट्री हुई जबकि बाबैन में कोई रजिस्ट्री दर्ज नहीं की जा सकी। ऐसे में लोग परेशानी झेलते रहे तो बड़ी संख्या में बैरंग लौटने को भी मजबूर हुए।
विज्ञापन


बता दें कि प्रशासन लंबे समय से नए कलेक्टर रेट तय करने में जुटा हुआ था। प्रदेश भर में एक दिसंबर से ये रेट लागू किए जाने का निर्णय लिया गया लेकिन जिला में तीन दिसंबर को कार्य व्यवस्था पटरी पर आ सकी। जहां एक दिसंबर को रविवार रहा तो वहीं दो दिसंबर को सोमवार के दिन अधिकारी तय किए रेटों को लेकर पशोपेश में रहे तो वहीं ये जारी भी नहीं किए जा सके। यहां तक कि अधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड नहीं किए जा सके। मंगलवार को भी दोपहर दो बजे बाद ही यह कार्य पूरा किया जा सका तो रजिस्ट्री भी शुरू हुई। इससे पहले तहसील परिसर में लोग भटकते रहे तो काउंटर सूने दिखाई दिए। जिले में एक दिसंबर से आवासीय, कृषि और वाणिज्यिक भूमि के लागू किए जा रहे नए कलेक्टर रेट में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई, जिसमें संबंधित क्षेत्र की मार्केट वैल्यू का भी ध्यान रखा गया है। जमीनों के खरीद फरोख्त को लेकर कलेक्टर रेट बेहद अहम होता है।
विज्ञापन









इस तरह बढ़े शहर में कलेक्टर रेट

एरिया --- पिछले वर्ष रिहायशी-- अब ----पिछले वर्ष व्यवसायिक-- अब

कैलाश नगर-- -----9000-- 14000-- --- 42000----------53000
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल नगर-------9500--12000------- 35000-------------44000
रामचंद्र कॉलोनी-- 8500---11500-------0------------------0
लक्ष्मण कॉलोनी--8500---11500-------28000--------------35000
भीम कॉलोनी---9500--12000--------33000---------------53000
दुखभंजन कॉलोनी--9500--12500- ---42000----------------51000
ब्रह्मा कॉलोनी---9500--12000-------33000---------------39500
दर्रा कलॉ ज्योतिनगर----8500---12000--54000-----------67000



ग्रामीण क्षेत्र में बढ़े कलेक्टर रेट प्रति एकड़ (मुख्य सड़क के दोनों ओर दो एकड़ तक)
गांव---- पहले---- अब
अढोण--- 24 लाख रुपये-- 27 लाख रुपये
अजराना कलां--29 लाख रुपये-- 35 लाख रुपये
अजराना खुर्द--27 लाख रुपये-- 30 लाख रुपये
आलमपुर---25 लाख रुपये-- 29 लाख रुपये
अमीन---25 लाख रुपये-- 29 लाख रुपये
बचगांवा-----25 लाख रुपये-- 28 लाख रुपये
बहादुरपुरा-----26 लाख रुपये-- 30 लाख रुपये
बाहरी---------29 लाख रुपये-- 33 लाख रुपये
बारना---------32 लाख रुपये-- 36 लाख रुपये
बलाही---------24 लाख रुपये-- 27 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed