फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cold wind blows in the morning and evening, mercury rises in the afternoon, Kurukshetra

सुबह और शाम चली ठंडी हवा, दोपहर में चढ़ा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cold wind blows in the morning and evening, mercury rises in the afternoon, Kurukshetra
दुपट्टा बांधकर धूप से बचने का प्रयास करती युवतियां। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बारिश के बाद शुक्रवार को तीसरे दिन भी गर्मी से राहत बरकरार रही। हालांकि 12 बजे के बाद पारा फिर से बढ़ने लगा था और गर्म हवा चलने लगी थी। शाम को फिर से मौसम पलट गया। दिन भर कभी धूप तो कभी छांव का खेल जारी रहा।
सूर्य देव ने सुबह पौने छह बजे ही दर्शन दे दिए। सुबह 10 बजे तक तापमान 30 डिग्री तक ही पहुंचा, लेकिन 12 बजे के बाद दो डिग्री सेल्सियस प्रति घंटा की गति से तापमान बढ़ता चला गया। शाम पांच बजे के बाद धूप ढल जाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा के कारण तापमान में गिरावट आने लगी। शाम के समय बाजारों व ब्रह्मसरोवर पर लोगों की चहल पहल देखने को मिली।
विज्ञापन

दोपहर की बात करें तो थानेसर बाजार में पिछले दो दिनों के मुकाबले लोगों की भीड़ 60 प्रतिशत कम नजर आई। शाम के समय गर्मी थोड़ी कम होने के चलते सेक्टर-17 की रेहड़ी मार्केट में अच्छी खासी संख्या में लोग पहुंचे और परिवार संग तरह-तरह के व्यंजनों को चखा। मौसम विभाग अनुसार सोमवार तक दिन में गर्मी ढ़ेगी, लेकिन रात का तापमान स्थिर रहेेगा। सोमवार के बाद धीरे-धीरे रात कातापमान 29 डिग्री तक पहुंच आएगा और रात को भी गर्मी सताने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed