फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cold wave outbreak, life becoming cold, OPD crosses one thousand

Kurukshetra News: शीतलहर का प्रकोप, ठिठुर रही जिंदगी, ओपीडी एक हजार पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Cold wave outbreak, life becoming cold, OPD crosses one thousand
कुरुक्षेत्र। ठंड का सितम जारी...गर्म कपड़े पहनकर सर्दी से बचने का प्रयास करते यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। कड़ाके की सर्दी के बीच चल रही शीतलहर से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। उधर रही सही कसर सुबह होने वाला कोहरा पूरा कर रहा है। जिससे दिनचर्या प्रभावित हो रही है।मंगलवार को अल सुबह से ही बादल छाए रहे, जिसके चलते पूरे दिन धूप नहीं निकली।
विज्ञापन

दिनभर शीतलहर के चलने से जन-जीवन ठिठुरता रहा। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर के प्रकोप के चलते ओपीडी 1000 से पार पहुंच चुकी है। सामान्य दिनों में ओपीडी करीब 700 रहती थी, लेकिन मौसम बदलाव के चलते खांसी, जुकाम, बुखार, वायरल व सांस रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

बढ़ती ठंड व कोहरे का असर यातायात पर भी रहा और कई ट्रेनें भी लेट रही। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को सर्दी से बचने के लिए सलाह दे रहा है। जिला पुलिस भी कोहरे के चलते वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी कर चुकी है। मंगलवार को ठंड के चलते बुजुर्ग अपने घरों में दुबके रहे, जबकि अन्य लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखाई दिए। अल सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम की नमी का सरसों और गेहूं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed