फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Saini led Tiranga Yatra in Ladwa of Kurukshetra, patriotic celebration on the success of Operation Sindoor

Kurukshetra: लाडवा में सीएम सैनी ने तिरंगा यात्रा का किया नेतृत्व, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशभक्ति का जश्न

Thu, 22 May 2025 11:24 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 22 May 2025 11:24 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र में तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे गूंजते रहे।

विज्ञापन
CM Saini led Tiranga Yatra in Ladwa of Kurukshetra, patriotic celebration on the success of Operation Sindoor
कुरुक्षेत्र में तिरंगा यात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। यह यात्रा लाडवा बस अड्डे से शुरू हुई और शहर के प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी। यात्रा में पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, धूमन सिंह किरमच सहित हजारों लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन


तिरंगा यात्रा हमारे वीर जवानों के साहस का प्रतीक- मुख्यमंत्री नायब सैनी
तिरंगा यात्रा के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह यात्रा केवल एक तिरंगा यात्रा नहीं है, बल्कि उन वीर जवानों को सलाम है जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाकर देश का गौरव और स्वाभिमान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि यह हमारे सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान का प्रतीक था। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश अपने वीर जवानों को संदेश दे रहा है कि पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जवानों पर पूरा भरोसा है कि वे भारत माता की अस्मिता पर कोई आंच नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे गूंजते रहे। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना की बहादुरी और सफलता को सम्मानित करने के लिए आयोजित इस यात्रा में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed