Haryana: सीएम सैनी पहुंचे ज्योतिसर, पूजन कर किया हवन, 21 हजार बच्चों ने किया वैश्विक गीता का पाठ
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को गीता स्थली ज्योतिसर पहुंचे। कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते वैश्विक गीता पाठ का आज आयोजन होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को गीता स्थली ज्योतिसर पहुंचे। यहां पहुंच कर मुख्यमंत्री ने पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया और हवन यज्ञ में आहुति डाली। इस मौके पर उनके साथ पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
आज गीता जयंती के उपलक्ष्य में धर्मनगरी के केशव पार्क में वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें जिला के 21 हजार स्कूली बच्चे शामिल हुए। एक साथ गीता पाठ से पूरी धर्मनगरी गीतामयी हो उठी। सुबह से ही गीता के श्लोक गूंजने लगे थे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्यातिथि रहे, जिन्होंने आह्वान किया कि हमें गीता को अपने जीवन में धारण करना होगा। गीता ही जीवन है और इसी में हमारे सरल जीवन की राह है। गीता में हर समस्या का समाधान है। वर्तमान हालात में गीता की प्रासंगिता और भी बढ़ जाती है। सीएम ने कहा गीता वेदों और उपनिषदों के मंत्रों व श्लोकों के उच्चारण से जो तरंगें पैदा होती हैं उनसे प्राणियों को एक नई ऊर्जा मिलती है। गीता का हर श्लोक हमें जीवन जीने की नई प्रेरणा देता है। गीता का संदेश न केवल भारत बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है। इसमें हर समस्या का समाधान है। इसे धारण कर हम अपने जीवन को सरल बना सकते हैं। जो लोग गीता का पाठ करते हैं वो काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार से ऊपर उठ जाते हैं ये विचार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यक्त किए।
इस दौरान जिला के स्कूलों के 21 हजार बच्चों ने गीता पाठ किया, जिस दौरान पूरा वातावरण गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही गीता का उपदेश वैश्विक स्तर तक ले जाना संभव हुआ है। आज भी दुनियां के 58 देश इस कार्यक्रम से जुड़ते हुए गीता पाठ करने में मशगूल रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से प्रधानमंत्री की प्रेरणा से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम से प्रदेश के हर जिले के साथ दुनिया भर के भी लाखों लोग जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्योतिसर में महाभारत अनुभव केंद्र बनाया गया है, जो बेहद अनूठा केंद्र हैं। इसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पहले लोकापर्ण और फिर अवलोकन भी किया। प्रधानमंत्री ने गत दिवस मन की बात कार्यक्रम में भी इस केंद्र का विस्तार से जिक्र किया और देश की जनता से इसे देखने का आह्वान भी किया।
वैश्विक गीता पाठ के दौरान स्कूली बच्चों में खास उत्साह बना रहा। विशेष वर्दी में पहुंचे बच्चे गीता पाठ में भागीदारी कर गदगद दिखाई दिए। वहीं गीता मनीषी स्वामी ज्ञानांदन ने गीता की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि हमारा जीवन गीता के बिना बेकार है। गीता को धारण कर हम बड़ी से बड़ी मुश्किल भी पार कर सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के स्कूलों में मंगलवार 2 दिसंबर को छुट्टी करने की घोषणा की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.