{"_id":"6937d24759227ffb6b0cb87e","slug":"cm-s-residence-surrounded-in-kurukshetra-congress-workers-clash-with-police-use-of-light-water-cannons-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में CM आवास का घेराव: कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच टकराव, हल्की पानी की बौछारों का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में CM आवास का घेराव: कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच टकराव, हल्की पानी की बौछारों का प्रयोग
Tue, 09 Dec 2025 01:09 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:09 PM IST
सार
पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर रखी थी और भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जब कार्यकर्ता आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की हल्की बौछारें कीं।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुरुक्षेत्र में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का प्रयास किया, जिस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हल्की पानी की बौछारें कीं, जिससे माहौल और गरमा गया।युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध जता रहे थे और मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर रखी थी और भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जब कार्यकर्ता आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की हल्की बौछारें कीं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए अपनी मांगें दोहराईं, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उन्हें रोक दिया गया। किसी तरह की बड़ी झड़प या लाठीचार्ज की सूचना नहीं है, हालांकि माहौल काफी तनावपूर्ण रहा।पुलिस ने इलाके में भारी बल तैनात कर रखा है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। युवा कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है और कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन