फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Nayab Saini assured seed sellers will find solution by holding meeting after PM's rally

Kurukshetra: बीज विक्रेताओं को सीएम सैनी ने दिया भरोसा, पीएम की रैली के बाद बैठक कर निकालेंगे समाधान

Wed, 09 Apr 2025 08:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 09 Apr 2025 08:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बीज विक्रताओं में भरोसा जगा है तो वहीं फैसला लिया गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए आश्वासन से पूरे प्रदेश के बीज विक्रेताओं को अवगत कराया जाएगा और उसके बाद जो फैसला लिया जाएगा उसी अनुसार ही अगला कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन
CM Nayab Saini assured seed sellers will find solution by holding meeting after PM's rally
सीएम से मिलते खाद विक्रेता - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 अप्रैल को होने वाली रैली के बाद बीज व कीटनाशक विक्रेताओं के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें संबंधित सभी अधिकारी भी होंगे। इस बैठक में नए बीज विधेयक पर जताई जा रही आपत्ति दूर करते हुए समाधान निकाला जाएगा। यह भरोसा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बीज व कीटनाशक विक्रेताओं को दिया। वहीं फिलहाल हड़ताल भी जारी रखी जाने का फैसला भी बरकरार है।
विज्ञापन




लाडवा पहुंचे मुख्यमंत्री से कुरुक्षेत्र जिला के प्रधान प्रमोद मित्तल के अलावा अशोक कुमार, मनोहर लाल, कैथल के सतीश जिंदल, राजू जिंदल, लाडवा के अरूण कुमार, मनोज कुमार सहित दर्जन भर बीज व कीटनाशक विक्रेता प्रतिनिधिमंडल के तौर पर मिले। उन्होंने नए एक्ट पर आपत्ति जताई और कहा कि यह लागू होने से उनका कारोबार पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। इसमें संशोधन किए जाने की सख्त जरूरत है। 
विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वे इस एक्ट को ध्यान से पढ़ें और उसके बाद भी कोई भ्रम रहेगा तो उसे दूर कर दिया जाएगा। इसके लिए 14 अप्रैल के बाद बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें बीज विक्रताओं व अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद बीज विक्रताओं में भरोसा जगा है तो वहीं फैसला लिया गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए आश्वासन से पूरे प्रदेश के बीज विक्रेताओं को अवगत कराया जाएगा और उसके बाद जो फैसला लिया जाएगा उसी अनुसार ही अगला कदम उठाया जाएगा। बता दें कि बीज व कीटनाशक विक्रेता तीन दिन से हड़ताल पर चल रहे हैं। उधर करनाल में भी आज बुधवार को प्रदेश भर के बीज व कीटनाशक विक्रेता जुटे, जहां पूरे मामले पर गहनता से चर्चा की गई तो अभी हड़ताल जारी रखने का भी निर्णय बरकरार रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed