फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Haryana virtually addressed the International Geeta Mahotsav being celebrated in Australia

ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: CM मनोहर बोले- श्रीमद्भगवद्गीता में 21वीं सदी की समस्याओं का हल

Fri, 28 Apr 2023 07:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 07:19 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया में मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को मुख्यमंत्री ने वर्चुअली संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि गीता काल, देश और सीमाओं से परे है, यह सर्वकालिक, सार्वभौमिक और चिरस्थायी है। आज विश्व आतंकवाद और युद्ध का सामना कर रहा है, जबकि शांति और भाईचारा समय की जरूरत है।

विज्ञापन
CM Haryana virtually addressed the International Geeta Mahotsav being celebrated in Australia
ऑस्ट्रेलिया में मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअली संबोधित - फोटो : संवाद

विस्तार

आज पूरा संसार युद्ध, आतंकवाद, हिंसा और तनाव का सामना कर रहा है। ऐसे में गीता में दिया गया विश्व शांति, प्रेम और भाईचारा का संदेश हर मानव के लिए प्रासंगिक है। यह कहना है मुख्यमंत्री मनोहर लाल का। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के केनबरा के फेडरल पार्लियामेंट में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर वर्चुअली संबोधन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी की सभी समस्याओं का हल श्रीमद्भगवद्गीता में निहित है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीयों विशेषकर प्रदेश के लोगों के लिए गर्व की बात है कि ऑस्ट्रेलिया की स्वयंसेवी संस्थाओं और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के संयुक्त प्रयासों से ऑस्ट्रेलिया की पावन धरा पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया है। गीता एक ऐसा अलौकिक प्रकाश पुंज है, जो काल, देश और सीमाओं से परे है। यह सर्वकालिक, सार्वभौमिक और चिरस्थायी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि श्रीमद्भगवद्गीता जीवन के विभिन्न पहलुओं के लिए सार्थक है। उनके मार्गदर्शन से प्रदेश सरकार गीता के इस ज्ञान को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे उस प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, जहां कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने 5160 वर्ष पहले गीता के माध्यम से कर्म योग का अमर संदेश दिया था, जो सदियों तक मानव का मार्गदर्शन करता रहेगा। गीता में कुरुक्षेत्र को धर्मक्षेत्र की संज्ञा दी गई है। गीता में कर्तव्य पालन और कर्म करने पर जोर दिया गया है, इसलिए गीता को कर्मयोग का शास्त्र भी कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि गीता के श्लोक में कहा गया है कि कर्म करो और फल की चिंता मत करो। उन्होंने कहा कि गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने यह भी संदेश दिया है कि मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि सब कुछ उस परमात्मा में निहित है। गीता का यह संदेश यदि विश्व के सभी लोग समझ लें तो फिर सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी और सारा संसार एक परिवार हो जाएगा।


विदित हो कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ऑस्ट्रेलिया पहुंचा है। प्रतिनिधिमंडल में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, पानीपत से विधायक महिपाल ढांडा भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed