फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Flying's team searched the records of the municipality

Kurukshetra News: सीएम फ्लाइंग की टीम ने खंगाला नगर पालिका का रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
CM Flying's team searched the records of the municipality
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार को नगर पालिका पिहोवा कार्यालय में दबिश दी। टीम ने हाजिरी रजिस्टर, प्रॉपर्टी टैक्स, नो-ड्यूज सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र से लेकर चैत्र-चौदस मेले से संबंधित टेंडर और रिकॉर्ड को खंगाला। टीम ने मौके पर अपने काम के लिए आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को तय समय पर जनता के काम निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीम प्रभारी अनीश मलिक के नेतृत्व में बुधवार सुबह करीब 10 बजे जैसे ही सीएम फ्लाइंग टीम ने पालिका कार्यालय में दस्तक दी ताे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने आते ही कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर की छानबीन की, जिसमें कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। कुछ कर्मचारी सीटों पर नहीं थे, वह भी तुरंत अपनी-अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। इसके अलावा फील्ड में घूम रहे कर्मचारी भी तत्काल कार्यालय पहुंच गए। टीम ने करीब छह घंटे तक पालिका में प्रॉपर्टी टैक्स, नो-ड्यूज सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र से लेकर जन्म प्रमाणपत्र सहित अन्य तरह रिकॉर्ड की एक-एक फाइल की बारीकी से जांच की। इनमें कई तरह की खामियां मिली, जिन्हें टीम ने दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं मौके पर आए लोगों ने चैत्र चौदस मेले को लेकर भी टीम को शिकायतें दी, जिस पर टीम प्रभारी अनीश मलिक ने पालिका सचिव से सवाल-जवाब किए साथ ही मेले से संबंधित हुए टेंडर की सूची जांच के लिए मंगाई गई। टीम ने मेले की व्यवस्था को लेकर हुए टेंडर की कई फाइलें भी खंगाली वहीं टीम ने मेले के बजट को लेकर भी पूछताछ की, मगर पालिका सचिव ने बताया कि मेले का बजट अभी आया नहीं है। उसकी मांग भेजी गई है, वहीं टीम ने मेले में पार्किंग को लेकर हुए टेंडर की पूरी जानकारी लेकर मामले में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। इस मौके पर जगबीर जाखड़, रविंद्र, प्रवीण सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुटीन जांच की गई : अनीश
अनीश मलिक ने बताया कि टीम की ओर से यह रुटीन जांच थी। इसमें रिकॉर्ड के साथ मेले के टेंडर की फाइलें खंगाली गई साथ ही मौके पर लोगों की समस्याएं सुनने के बाद तय समय पर निपटारा करने के निर्देश दिए गए। मौके पर मिली कई तरह की खामियों को दुरुस्त करने के लिए दिशा-निर्देश दिए वहीं मेले के टेंडर में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed