फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM Flying Squad raids Shahabad grain market; sunflower stock inspected.

Kurukshetra News: शाहाबाद अनाजमंडी में सीएम फ्लाइंग का छापा, सूरजमुखी का स्टॉक जांचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
CM Flying Squad raids Shahabad grain market; sunflower stock inspected.
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। अनाजमंडी में वीरवार को उस समय कारोबारियों में हलचल मच गई जब अचानक ही सीएम फ्लाइंग टीम ने दस्तक दी। टीम ने कार्रवाई कर दो फर्मों में अनियमितताओं का खुलासा किया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान सूरजमुखी के स्टॉक में गड़बड़ी, बिना सूचना गोदाम संचालन और बिना गेट पास के माल रखने के मामले सामने आए हैं। मार्केट कमेटी शाहबाद भी सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद हरकत में आ गई और जांच शुरू की।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर राजबीर के नेतृत्व में टीम ने टीम में एएसआई रविंद्र, बलबीर सिंह, प्रवीण राणा के अलावा डीएफएससी, वेयर हाउस व हैफेड के अधिकारी भी रहे। सुबह शुरू की गई कार्रवाई दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तक चली। इस दौरान दुकान नंबर 10 के पास स्थित दुकान में बने एक गोदाम की जांच की। यहां राज्य वेयरहाउस के टैग और मार्का लगे सूरजमुखी के करीब 5800 बैग मिले, इसके बाद अधिकारियों ने संबंधित फर्म का रिकॉर्ड, खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज और वेयरहाउस का रिकॉर्ड खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि संबंधित फर्म ने दिसंबर 2025 में हरियाणा राज्य वेयरहाउस से ऑक्शन के माध्यम से लगभग 2058 क्विंटल सूरजमुखी खरीदी थी। गोदाम में जांच के दौरान बैग गिनने के लिए लेबर लगानी पड़ी। गोदाम में अंधेरे के चलते मोबाइल का भी सहारा लिया गया। फर्म द्वारा इस माल का कुछ हिस्सा पंजाब की विभिन्न फर्मों को बेचा जाना पाया गया, जिसके बिल भी जांच टीम को उपलब्ध करवाए गए। मौके पर उपलब्ध माल का सत्यापन व जांच की गई तो रिकॉर्ड के अनुसार 59 बैग कम पाए गए, जिससे स्टॉक में गड़बड़ी की आशंका पाई गई। दुकान में रखे गए इस बड़े स्टॉक की सूचना न तो मार्केट कमेटी को दी गई थी और न ही किसी अन्य संबंधित विभाग को। इसे नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। वहीं कार्रवाई के दौरान टीम ने दूसरी फर्म दुकान नंबर 10-बी की भी जांच की। यहां करीब 74 प्राइवेट बैग सूरजमुखी के मिले, जिनका गेट पास नहीं मिला।

इस संबंध में आढ़ती संजीव सिंगला ने अधिकारियों को बताया कि यह सूरजमुखी किसानों की है, जिसे सुखाने और साफ-सफाई के बाद बिक्री के लिए दुकान के अंदर रखा गया था। हालांकि जांच में यह पाया गया कि इस सूरजमुखी के लिए कोई गेट पास जारी नहीं कराया गया था जो कि मंडी नियमों के विरुद्ध है। इसके बाद मार्केट कमेटी की ओर से कार्रवाई के लिए तैयारी की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed