फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CM flying reached NPA office, gathered facts for seven hours, created chaos

Kurukshetra News: नपा कार्यालय में पहुंची सीएम फ्लाइंग, सात घंटे तक जुटाए तथ्य, मची अफरा-तफरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
CM flying reached NPA office, gathered facts for seven hours, created chaos
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। नगरपालिका कार्यालय में बुधवार सुबह 10:30 बजे अफरा-तफरी मच गई, जब सीएम फ्लाइंग अचानक पहुंच गई और निरीक्षण शुरू किया। सुबह से लेकर शाम करीब साढ़े पांच बजे तक यह कार्रवाई जारी रही। प्रधान गुलशन कवात्रा सहित कई पार्षद भी पूरा दिन कार्यालय में रहे तो वहीं वार्ड-9 के पार्षद जसबीर सिंह सैनी ने सीएम फ्लाइंग को अलग-अलग जगह हुई 22 अवैध रजिस्ट्रियों की जारी एनडीसी सौंपी और इस संबंध में सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की। करीब सात घंटे कार्रवाई करने और एक-एक करके अधिकारियों से बातचीत करने के बाद सीएम फ्लाइंग लौट गई। सीएम फ्लाइंग के जाने के बाद नपा के सभी अधिकारियों के चेहरों पर सुकून भी दिखा तो वहीं प्रधान गुलशन कवात्रा ने कहा कि वे पिछले करीब 18 महीनों से कह रहे हैं कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, अब सीएम फ्लाइंग अब 18 महीने बाद कार्रवाई करने आई है लेकिन उम्मीद है कि टीम निष्पक्ष जांच करके कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन




कई मामले आएंगे सामने : हरीश
पूर्व नपा प्रधान हरीश कवात्रा ने कहा कि उनके साथ कई पार्षद पिछले कई दिनों से यह कह रहे हैं की नपा में अधिकारी भ्रष्टाचार में लिपटे हैं। पार्षद जसबीर सैनी द्वारा फ़्लाइंग को तथ्यों के साथ अवैध कॉलोनियों में हुई एनडीसी के दस्तावेज सौंपे गए है। प्रधान गुलशन कवात्रा भी आज मान रहे हैं कि अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
विज्ञापन




जुटाए गए तथ्य, जांच अनुसार होगी कार्रवाई
सीएम फ्लाइंग में ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएम हैफेड शमशेर सिंह के साथ चंडीगढ़ और अंबाला की टीम शामिल रही, जिसमें सब इंस्पेक्टर अनीश कुमार मलिक इंचार्ज रहे। नपा सचिव बम्बूल सिंह मलिक आज मेडिकल छुट्टी पर थे, जिसके बाद टीम ने नपा के एमई, रेंट क्लर्क, एसआई और अकाउंटेंट से तथ्य जुटाए। वापस जाने से पहले टीम इंचार्ज अनीश कुमार मलिक ने कहा कि तथ्य जुटाए है, लेकिन अभी कार्रवाई करने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed