फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cleanliness drive conducted at Brahma Sarovar; Honorary Secretary takes stock of the situation.

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर चलाया सफाई अभियान, मानद सचिव ने लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted at Brahma Sarovar; Honorary Secretary takes stock of the situation.
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर पर चलाए सफाई अ​भियान का जायजा लेते मानद सचिव उपेंद्र सिंघल। संव
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर परिसर की कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से सफाई के लिए अभियान चलाया गया। ब्रह्मसरोवर की सीढि़यां भी साफ की गई। अभियान का बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने जायजा भी लिया। 15 जून को अमावस्या के चलते ब्रह्मसरोवर पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे, जहां स्नान के साथ दान पुण्य भी किया गया था। इसके बाद ब्रह्मसरोवर की सफाई की सुध नहीं लगी गई थी।
विज्ञापन

बदहाल सफाई व्यवस्था का मुद्दा तीन दिन पहले जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी प्रमुखता से गूंजा था। विधायक अशोक अरोड़ा ने बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार के समक्ष यह मुद्दा उठाते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की थी। अब इस मुद्दे का असर दिखाई देने लगा है। केडीबी की ओर से सफाई अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन


लगातार जारी रखा जाएगा सफाई अभियान : सिंघल
केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर पर सफाई अभियान लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं व पर्यटकों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जा सके, इसके लिए मशीनों को भी दुरूस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed