फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cleanliness Day will be celebrated on the 26th of every month in Kurukshetra, haryana

दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन का आगाज

Tue, 19 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो, अमर उजाला/कुरुक्षेत्र Updated Tue, 19 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
 Cleanliness Day will be celebrated on the 26th of every month in Kurukshetra, haryana
स्वच्छता अ‌भियान - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए शुरू किए गए दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन का भी आगाज हुआ। इसके लिए सेक्टर 10 में हुए कार्यक्रम में गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि स्वच्छता अभियान को किसी राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। किसी राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने और परंपराओं का निर्वहन करने के लिए ही स्वच्छता अभियान जैसे कार्यों को चलाया जाता है। इससे पहले स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने सारसा राजकीय स्कूल की नन्हीं बेटी नैंसी के हाथों से दीप प्रज्ज्वलित कर स्वच्छ कुरुक्षेत्र चरण का शुभारंभ करवाया।
विज्ञापन


इस दौरान स्वामी ज्ञानानंद, हिमाचल के राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश चंद्र, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, डीसी सीजी रजिनिकांतन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति कैलाश चंद्र शर्मा, दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन के संयोजक श्रीप्रकाश मिश्रा ने एक साथ नारियल तोड़कर इस मिशन का आगाज किया। स्वामी ज्ञानानंद ने कुरुक्षेत्र में हर माह की 26 तारीख को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। स्वामी ज्ञानानंद ने सभी को शहर को स्वच्छ बनाने की शपथ भी दिलाई। हिमाचल के राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि कुरुक्षेत्र को पूर्णतया स्वच्छ बनाने के लिए दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


परमात्मा ने तालाब, पहाड़ों और स्वच्छ पर्यावरण की रचना की थी। परमात्मा की इस प्रकृति को गंदा करने का कार्य मनुष्य ने किया। महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने कहा कि मनुष्य अच्छा कार्य कर सकता है और मनुष्य ही सबसे खतरनाक साबित हो सकता है। मनुष्य गंदगी में नहीं रह सकता और मनुष्य ही गंदगी फैलाने का सबसे बड़ा कारण बन रहा है। परमात्मा ने मानव को प्रबंधक बना कर भेजा और मानव ही इस प्रबंधन को खराब कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संकल्प लेकर देश व प्रदेश को स्वच्छ बनाने के अभियान को शुरू करने का काम किया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को अपना-अपना दायित्व और कर्तव्य समझना होगा। विश्व हिंदु परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश चंद्र ने कहा कि दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन प्रथम उदाहरण बनेगा। इस मिशन के साथ संतो की शक्ति जुड़ी हुई है। इसलिए इसकी कामयाबी में किसी प्रकार का संदेह भी नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच माह से बनाई जा रही थी रूपरेखा : सुधा
थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने  कहा कि नगर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी लोगों को अपने मन को भी स्वच्छ बनाना होगा। पिछले पांच माह से इस अभियान की रूपरेखा को तैयार करने का कार्य किया जा रहा था। इस अभियान में शहर की सभी प्रमुख समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं का योगदान रहेगा।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुरुक्षेत्र को विश्व मानचित्र पर चमकाना चाहते हैं। इसलिए कुुरुक्षेत्र को श्रीकृष्णा सर्किट में शामिल किया और इस योजना के तहत कुुरुक्षेत्र के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए 90 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की है। इसमें 50 करोड़ रुपए ज्योतिसर, 20 करोड़ रुपए ब्रहमसरोवर के फाऊंटेन और 20 करोड़ रुपए लेजर शो, साढे 7 करोड़ रुपए से अमीन में अभिमन्यू चक्र बनाने के शामिल हैं। इसके अलावा 28 करोड़ रुपए की राशि ब्रहमसरोवर में निरंतर जल प्रवाह के लिए मंजूर की है। 

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन के संयोजक श्रीप्रकाश मिश्रा ने मिशन के प्रथम चरण स्वच्छ कुरुक्षेत्र की जानकारी देते हुए कहा कि दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन लेागों को प्रेरित करने, सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने के प्रति जागरुक करने के लिए ही चलाया गया है। इस मिशन से कुरुक्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाएगा।

 इस कार्यक्रम के मंच का संचालन शिक्षक संतोष ने किया। इस मौके पर लाडवा के विधायक डा. पवन सैनी, मुख्यमंत्री के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह, ओएसडी करनाल अमरेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार डा. योगेंद्र मलिक, उपायुक्त सीजी रजिनिकांतन, केयू वीसी कैलाश चंद्र शर्मा, एसपी सिमरदीप सिंह, एडीसी प्रभजोत सिंह, आरएसएस के विभागीय प्रचारक नरेंद्र कुमार, जिप चेयरमैन गुरदयाल सनेहड़ी, एसडीएम सतबीर कुंडु, आरएसएस के जिला कार्यवाह डा. प्रीतम सिंह, रजिस्ट्रार डा. प्रवीण सैनी, ब्लाक समिति चेयरमैन देवीदयाल, ओम प्रकाश अरोड़ा, मदन मोहन छाबड़ा, विजयंत बिंदल, विजय नरूला, मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के अतिरिक्त मुख्य सलाहकार महेश जोशी, डा. कुलदीप, डा. बंसी लाल, खैराती लाल सिंगला,  फतेह चंद गांधी सत्या साई सेवा मिशन के राधेश्याम शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

इन जगहों पर चलाया स्वच्छता अभियान
महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद, हिमाचल के राज्यपाल आचार्य डा. देवव्रत, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज व थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने सेक्टर 10 व नये बस स्टैंड के आस-पास से दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन के प्रथम चरण में कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने के अभियान को शुरू किया। इन मेहमानों ने स्वयं झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और लोगों को इस मिशन में शामिल होने का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह, ओएसडी करनाल अमरेंद्र सिंह ने सेक्टर-7 रतगल रोड पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।

इन मेहमानों ने विद्यार्थियों संगत्र् मिलकर रतगल रोड को साफ करने का कार्य किया। इसके साथ मुख्यमंत्री के सलाहकार डा. योगेंद्र सिंह व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. प्रवीण सैनी ने पुलिस लाईन के मुख्य द्वार के सामने डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ स्वच्छता अभियान को शुरू किया। लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने पीएनबी बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने एसएमबी गीता स्कूल के विद्यार्थियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।


तहसीलदार ईश्वर चंद कम्बोज के नेतृत्व में जिला जेल के समक्ष स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में 30 स्कूलों के हजारों बच्चों ने भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य और सर्व शिक्षा अभियान के डीपीसी अरूण की देख-रेख में स्कूली विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed