फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cleanliness campaign ends, city littered with dirt

महासफाई अभियान समाप्त, गंदगी से अटा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign ends, city littered with dirt
Cleanliness campaign ends, city littered with dirt - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात वाली कहावत धर्मनगरी में सटीक बैठ रही है। कुछ दिन पहले ही शहर में जोर-शोर से महासफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों के साथ नेताओं व अधिकारियों ने हाथों में झाड़ू उठाई थी। अभियान की समाप्ति के मात्र आठ दिन बाद ही शहर की हालत फिर से पहले जैसी हो गई है।
विज्ञापन

शहर की कोई सेक्टर, सड़क या कॉलोनी ऐसी नहीं जहां पर गंदगी का ढेर न दिखाई दे। नगर परिषद थानेसर ने महासफाई अभियान में 100 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी। सफाई कर्मचारियों ने 10 टिप्पर व पांच ट्रैक्टर ट्रालियों की मदद से शहर को स्वच्छ करने का बीड़ा उठाया गया। गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में 13 जनवरी से 20 जनवरी तक अभियान चलाया गया। शहर में सोमवार को सफाई व्यवस्था जांची गई तो हालत बहुत ही खराब नजर आए।
विज्ञापन

सेक्टर-13 में कांग्रेस भवन के पास, गुलजारी लाल नंदा मार्ग स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज के पास, पिपली गीता द्वार से शहर में प्रवेश करते ही, सेक्टर-3 व 5 की मार्केट में, कुटिया वाली गली में, अमीन रोड पर, झांसा रोड पर पांच जगह (जिंदल पार्क के समीप, भद्रकाली मंदिर के पास, भद्रकाली चौक, पेट्रोल पंप के सामने, गुरु रविदास चौक, रोटरी चौक) पर गंदगी पसरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मंडी के पीछे, चेखचहेली मकबरे की ओर जाने वाली सड़क पर, शांति नगर की मुख्य सड़क किनारे, थानेसर बाजार में, सेक्टर-17 में तीन जगह (रेहड़ी मार्केट के पीछे, मॉल वासी सड़क, मॉल के समीप पार्किंग में), वशिष्ठ कॉलोनी, मोहन नगर ओवरब्रिज के नीचे, सेक्टरों व कॉलोनियों में अभी भी गंदगी के ढेर लगे थे।
स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए इस माह दस्तक दे सकती है टीम
स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के लिए इस माह टीम शहर में दस्तक दे सकती है, लेकिन शहर की मौजूदा हालत को देखकर यही लग रहा है कि इस बार भी हम रैंकिंग में पीछे ही रह जाएंगे। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में नगर परिषद थानेसर को देश में 203वा और प्रदेश में 12वां स्थान मिला था। नगर परिषद ने पिछले वर्षों के मुकाबले अपनी रैंकिंग में सुधार किया, लेकिन प्रदेश स्तर पर टॉप-10 में स्थान नहीं बना पाई थी।

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी शुरू : बलबीर
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर रोहिल्ला ने कहा कि महाअभियान में अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों ने शहर को स्वच्छ करने के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान दिया। वहीं स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। टीमों का गठन किया जा रहा है। घर-घर जाकर कूड़े के उठान पर फोकस होगा। लोगों को भी अपनेे क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed