{"_id":"58a7421e4f1c1bb901d83f44","slug":"cleaning-of-the-city-council-will-have-friends-now-in-a-dress-code-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद के सफाई मित्र अब नजर आएंगे एक ड्रेस कोड में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद के सफाई मित्र अब नजर आएंगे एक ड्रेस कोड में
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद के अब 500 से ज्यादा सफाई मित्र एक ड्रेस कोड में नजर आएंगे। प्रत्येक सफाई मित्र को 5 मीटर कपड़ा और सिलाई के पैसे दिए जाएंगे। इन सफाई मित्रों को वर्दी देने का सारा खर्च लायंस क्लब द्वारा वहन किया जाएगा। इतना ही नहीं लायंस क्लब की तरफ से 500 सफाई मित्रों को निशुल्क जैकेट भी वितरित की गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि धर्मनगरी को स्वच्छ बनाने को लेकर नगर परिषद को संसाधन खरीदने के लिए सरकार ने 3 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई हैं। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी। वे शुक्रवार को लायंस क्लब के सौजन्य से नगर परिषद में कार्यरत सफाई मित्रों के जैकेट वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को जैकेट देने के साथ-साथ वर्दी देने की घोषणा कर लायंस क्लब ने एक सराहनीय कार्य किया हैं। थानेसर प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनने की तरफ अग्रसर हैं। इसके लिए सर्वे टीम अपनी रिपोर्ट सरकार के पास भेज चुकी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर में जहां रेलवे रोड, झांसा रोड, पिपली से थर्ड गेट, सलारपुर रोड, पारस रोड़ नवनिर्माण होगा, वहीं एलईडी लाइट्स भी एक महीने के अंदर लगा दी जाएंगी। लायंस क्लब दिल्ली के सदस्य एवं पीआरओ गुरचरण सिंह ने कहा कि 210 देशों में लायंस क्लब कार्यरत है। कुरुक्षेत्र विकास की तरफ आगे बढ़ रहा हैं और निश्चित ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक पहचान बनाएगा। प्रोजेक्ट चेयरमैन ज्वैल सिंगला ने कहा कि सफाई मित्रों के कारण ही शहर स्वच्छ बन पाया हैं।
विज्ञापन
सही मायने में सफाई मित्र ही समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। लायंस क्लब के प्रधान धीरज गुलाटी ने कहा कि लायंस क्लब द्वारा जैकेट वितरण समारोह को धन्यवाद दिवस के रुप में मनाया है, क्योंकि सफाई मित्रों के कारण ही सभी नागरिक स्वच्छ शहर में रह रहे हैं। कार्यक्रम के मंच का संचालन कोषाध्यक्ष संजीव छाबड़ा ने किया। इस मौके पर नगर परिषद के उपप्रधान सुरेंद्र सिंह छिंदा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीएन भारती, भाजपा के जिला महामंत्री सुशील राणा, नगर परिषद के सचिव केएल बठला, पार्षद प्रदीप सैनी, क्लब के प्रोजैक्ट चेयरमैन ज्वैल सिंगला, सुरेंद्र शर्मा, लायंस क्लब के विधायक कृष्ण लाल अरोड़ा, प्रवीण ढ़िगड़ा, चरणजीत मक्कड़, प्रदीप झाम्ब, पार्षद धन सिंह, विवेक कक्कड़, अमरजीत मेहता, अमित अरोड़ा, अनिल विज, अश्विनी अरोड़ा, बृजेश इलाहाबादी, डॉ. सुरेंद्र मेहता, जगमोहन क्वात्रा, विजय बजाज, सुनील, एसआई कर्मचंद सहित अन्य अधिकारी और लायंस क्लब के सदस्य मौजूद थे।
डीपीएस स्कूल ज्योतिसर में बनाएगा प्रवेश द्वार
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि डीपीएस स्कूल ने ज्योतिसर में करीब 20 लाख रुपये की लागत से भव्य प्रवेश द्वार बनाने के लिए अपनी सहमती दी हैं। इसके अलावा जीटी रोड़ पर 4 अंडर बाईपास का सौंदर्यीकरण करने के लिए 10 से ज्यादा संस्थाओं ने संपर्क किया हैं।