फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cleaning of streams and not releasing water has become a headache for farmers.

Kurukshetra News: रजवाहों की सफाई और पानी न छोड़ना किसानों के लिए बना सिरदर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of streams and not releasing water has become a headache for farmers.
इस्माईलाबाद। गांव तंगीपुर के समीप से गुजर रहे रजवाहे का दृश्य।
इस्माईलाबाद। धान रोपाई का काम 15 जून से शुरू हो गया है, जबकि नहरी विभाग द्वारा रजवाहों की न तो सफाई का कार्य अभी शुरू किया गया है और न ही धान की फसलों के लिए पानी छोड़ा जा रहा है। सिंचाई के लिए रजवाहों पर निर्भर रहने वाले किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान महिंद्र सिंह, गुलजार सिंह, बलजीत सिंह, बिट्टू ने बताया कि उनके खेतों में रजवाहे का पानी लगता है। धान रोपाई का कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन विभाग द्वारा अभी तक रजवाहों की सफाई का कार्य भी शुरू नहीं किया गया है। इसके अलावा अब बरसाती सीजन भी शुरू होने वाला है। विभाग द्वारा रजवाहों की सफाई को लेकर अब तक कोई योजना भी नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा विभाग से बात करने पर कर्मचारियों की ओर से 30 जून के बाद ही रजवाहों में पानी छोड़ने का जवाब मिलता है, जिसमें अभी भी एक सप्ताह का समय है। विभाग से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सफाई का काम शुरू नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते अब किसानों ने राज्यमंत्री से मिलने का मन भी बनाया है।
विज्ञापन



सफाई के बाद छोड़ा जाएगा पानी : प्रवीण कंसल
नहरी विभाग के जेई प्रवीण कंसल ने बताया कि रजवाहों की सफाई का काम विभाग की ओर से किया हुआ है। इस समय छप्परा माइनर की सफाई का काम चल रहा है। तीन जुलाई तक सभी माइनरों में पानी छोड़ दिया जाएगा। सभी रजवाहों की सफाई करने के बाद ही पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed