फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Civil Hospital, the hospital sick, how will treatment, Kurukshetra

अस्पताल ही बीमार, कैसे करेंगे उपचार

Thu, 07 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Thu, 07 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital, the hospital sick, how will treatment, Kurukshetra
सिविल अस्पताल के पार्क में भरा बरसात का पानी - फोटो : Amar Ujala
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भले ही सिविल अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था किए जाने के दावे किए जा रहे हो, लेकिन धरातल पर ये दावे टिक नहीं पा रहे है। इन दावों की पोल लोक नायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में ही खुल रही है जहां पहली बरसात के बाद से ही अव्यवस्थाएं दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन


अस्पताल में बरसात के बाद जगह-जगह बरसाती पानी भरा हुआ है। जो कि  मच्छरों की आरामगाह बना है। ऐसे हालात में प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों का इलाज कर रहे अस्पताल को स्वयं के ही इलाज की सख्त आवश्यकता है। हालात यह बने हुए है कि इन मरीजों के लिए सिविल अस्पताल में पर्याप्त संसाधन तक नहीं है। परिसर में बैठने की कमी, पर्याप्त बेड नहीं, एक बेड पर दो-तीन मरीज, लाइट का बार-बार जाना, मेन सड़क की हालत खस्ता, बेड न मिलने पर फर्श पर ही रात निकालना जैसी समस्याएं हटने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन


यहीं नहीं गाड़ी पार्किंग के लिए बनी पार्किंग में पिछले 2 दिनों से पानी भरा हुआ है। जिस कारण अस्पताल में परिजनों को मरीज को छोड़ने के बाद परिसर से बाहर ही वाहन पार्क करना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल की मुख्य  सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए है। जिससे घायल मरीजों को खासी दिक्कत सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर में भरा है पानी, पनप रहे मच्छर
सिविल अस्पताल के परिसर के मुख्य गेट के पास ही बरसाती पानी जमा हुआ है। जिसमें लगातार मच्छर पनप रहे है। इस राह से प्रतिदिन सैकड़ों मरीज व डॉक्टर की टीम निकलती है और मलेरिया के मौसम की शुरूआत हो चुकी है इस पर सिविल अस्पताल प्रशासन आंखें बंद किए बैठा है।

अस्पताल में आए मरीजों का कहना है कि कहीं शहर के मच्छर मारने के चक्कर में सिविल प्रशासन अपने परिसर में इस प्रकार से पल रहे मच्छरों पर स्प्रे करना ही भूल जाएं।

शहरवासी एवं अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची फूलबाई ने बताया कि सिविल अस्पताल में बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है। मरीज ज्यादा है बैठने का स्थान कम है। रही सही कसर बरसात ने पूरी कर दी है। जहां पहले अस्पताल परिसर में बने पार्क में बैठ जाते थे लेकिन अब पार्क में पानी भरा हो जाने के कारण मरीज व उनके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ रही है।


सिविल अस्पताल परिसर की सड़क हालत पर उच्च अधिकारियों को 22 लाख का प्रपोजल बनाकर भेजा हुआ है। वहीं स्थानीय विधायक को भी टाइलें लगाने का आग्रह किया था लेकिन अभी तक किसी ओर से कुछ भी नहीं हुआ है। - डॉ. मुकेश, एमएस कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed