फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic,weather kurukshetra

सुबह शाम पड़ रहा कोहरा, दोपहर को खिली धूप दे रही राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
civic,weather kurukshetra
पिछले तीन दिनों से सुबह शाम कोहरा पड़ रहा है, जिस वजह से मौसम में ठंडक बरकरार है। हालांकि दोपहर को धूप खिलने से लोगों को राहत पहुंच रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग अनुसार आगामी दिनों में भी धुंध व कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। शुक्रवार दोपहर धूप खिलाने से पार्कों में बच्चे खेलते नजर आए वहीं बुजुर्ग भी समय व्यतीत कर धूप सेकते रहे। वहीं बाजारों में भी दोपहर को चहल पहल दिखाई दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बदलता मौसम सेहत को खराब कर सकता है इसलिए इस समय स्वास्थ्य का सबसे ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। खानपान का खास ख्याल रखना पडेंगा। वहीं कृषि विशेषज्ञ कह रहे हैं कि ठंड गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद हैं। इन दिनों में ठंड से गेहूं की फसल में फुटाव होता है, इससे उत्पादन अच्छा रहता है। ठंड बढ़ने पर सब्जियों को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट बताई गई है और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed