फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

सात माह से वेतन न मिलने पर ट्यूबवेल ऑपरेटर ने जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
civic
सात महीने का वेतन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने शनिवार को बीडीपीओ कार्यालय के सामने नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। वेतन न मिलने से ऑपरेटरों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। राम कुमार, जसविंद्र सिंह, गुरबख्श सिंह, सुभाष, सचिन, सुरजीत सिंह, लखविंद्र सिंह, कुलबीर सिंह, हरविंद्र सिंह, दर्शन लाल, जोगेंद्र सिंह ने बताया उनको 30 मार्च 2021 को पब्लिक हेल्थ की ओर से वेतन दिया गया था। वेतन प्राप्त करने के लिए वह कई महीनों से बीडीपीओ कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनका वेतन नहीं दिया जा रहा। इस वेतन से उनका परिवार चलता है, लेकिन पिछले सात महीने से बजट बिगड़ गया है। परिवारों के सदस्य आर्थिक कमी का सामना कर रहे हैं। यहां तक की वेतन न मिलने के कारण कई ट्यूबवेल ऑपरेटर तनाव ग्रस्त हैं। अगर किसी के साथ कुछ अनहोनी होती है तो उसके लिए जिम्मेवार पब्लिक हेल्थ और पंचायत विभाग होगा। उन्होंने कहा कि दिवाली का त्योहार आ गया है, लेकिन अगर वेतन न मिला तो उनका यह पर्व भी फीका जाएगा। सीएम मनोहर लाल और डीसी से मांग करते हुए कहा कि सभी ट्यूबवेल ऑपरेटर का वेतन दिया जाए। इस मामले को लेकर बीडीपीओ सुमित बख्शी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शाहाबाद से करनाल स्थानांतरण हो गया है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार कुछ ट्यूबवेल ऑपरेटर का वेतन उनके बैंक खाते में डाल दिया गया है। अन्य के लिए वेरिफिकेशन प्रक्रिया जारी थी। सरकार के दिशा निर्देशों व मापदंडों के अंतर्गत उनका वेतन भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed