फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic

पिहोवा के 12 गांवों में विलेज नॉलेज सेंटर बनाने को मिली मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
civic
इस्माईलाबाद ब्लॉक को एक नई सौगात मिली है, जिसके तहत इस ब्लॉक के 12 गांवों में विलेज नॉलेज सेंटर खोले जाएंगे। इन सेंटरों के खुलने से ग्रामीणों और किसानों को एक ही छत के नीचे सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। यहां कंप्यूटर प्रोजेक्टर के साथ-साथ किसानों के लिए कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा सकेगा। किसानों को उन्नत तकनीक और योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। यहां कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्र, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान से अधिकारी और कर्मचारी आकर किसानों से रूबरू होंगे। किसानों को खेती बाड़ी, बागवानी, पशुधन संबंधी नई तकनीक के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह सेंटर इस्माईलाबाद ब्लॉक के नैसी, जलबेहड़ा, अधोया, अरनैचा, बाखली कलां, भौर सैयदा (मुकीमपुरा), कराह साहिब, मांगना, मोहनपुर, सैयाना सैयदा, स्योंसर व कमोदा में खोले जाएंगे।
विज्ञापन

युवा एवं खेल मामले राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार की प्रदेशभर के 750 गांवों को हाईटेक बनाने की योजना है। इन विलेज नॉलेज सेंटरों में सरपंच से लेकर ग्राम सचिव, कृषि अधिकारी बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed