फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   civic, festival,kurukshetra

श्रद्धालुओं ने दिया अस्तगामी सूर्य को अर्ध्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
civic, festival,kurukshetra
पूर्वांचल समाज के लोगों का मुख्य त्योहार छठ पूजा धमर्नगरी में आज से शुरू हो गया। ब्रह्मसरोवर के मुख्य घाटों पर पानी की व्यवस्था न होने से नाराज श्रद्धालु ने पश्चिमी ओर के घाटों पर श्रद्धालुओं ने सांयकाल में अस्त होते सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर शहर व आस पास के अन्य शहरों से भी छठ पर्व मनाने प्रति वर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा किये गए इंतजाम से श्रद्धालु व छठ पर्व मनाने के लिए बनी सहयोगी संस्थाएं नाराज नजर आई। यहां आए श्रद्धालुओं ने अपने अपने रीति रिवाज से भगवान सूर्य की पूजा की। पंडित कमल भारद्वाज ने बताया कि महाभारत काल में द्रौपदी और पांडव द्वारा ऋषि धौम्या के कहे अनुसार सूर्य उपासना राज्य प्राप्ति के लिए की थी और उन्होंने छठपूजा अनुष्ठान के पश्चात ही राज्य भी प्राप्त किया था। वहीं इसके प्रमाण रामायण काल में श्रीराम व माता सीता के साथ भी जुड़े हैं कि माता जानकी ने भी इस अनुष्ठान को किया था। उन्होंने बताया कि भगवान सूर्य को प्राप्त इस पूजा में छिपते एवं उदयकालीन सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। ऐसा माना जाता है जो भी व्यक्ति इस दिन भगवान सूर्य की आराधना करता है वह विभिन्न बीमारियों से दूर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed