फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   City council again released the final voter list

Kurukshetra News: नगर परिषद ने फिर जारी की अंतिम मतदाता सूची

Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
City council again released the final voter list
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नगर परिषद की ओर से मतदाता सूची को एक बार फिर अंतिम रूप दिया गया है। मंगलवार को यह सूची जारी कर दी गई है, लेकिन इस पर भी पूर्व पार्षदों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
जिला प्रशासन की ओर जारी जानकारी के मुताबिक अंतिम मतदाता सूची डीसी कार्यालय व नगर परिषद कार्यालय से लेकर अन्य सभी संबंधित कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है तो वहीं प्रशासनिक वेबसाइट पर भी जारी कर दी गई है। माना जा रहा है कि अब इस मतदाता सूची के आधार पर ही अगले चुनाव होंगे। उधर नगर परिषद द्वारा पहले जारी की गई मतदाता सूची व वार्डबंदी को हाईकोर्ट में चुनौती दे चुके कईं पूर्व पार्षदों ने इस सूची पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी का कहना है कि नगर परिषद की ओर से पहले जारी सूची व वार्डबंदी में भारी गड़बड़ी थी, जिसके चलते ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में इसे रद्द कर सही सूची बनवा जारी कराने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई थी। इस पर अगली सुनवाई अब 12 जुलाई को होनी है और अदालत के आदेशों के अनुसार ही पता चल सकेगा कि चुनाव किस सूची के आधार पर कराए जाएंगे। नगर परिषद इससे पहले भी कई बार ये सूची जारी कर चुकी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed