फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   CIA-2 arrest two gangstar in kurukshetra

सीआईए-2 के हत्थे चढ़े गैंगस्टर अमरजीत उर्फ टोपी और देवेंद्र उर्फ चावला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
CIA-2 arrest two gangstar in kurukshetra
हरियाणा के दो कुख्यात गैंगस्टर आखिरकार सीआईए-2 के हत्थे चढ़ गये। इन गैंगस्टरों पर दर्जनों लूटपाट, डकैती और मर्डर के मुकदमें दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार सीआईए-2 के प्रभारी मलकीत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि हांसी के हांसी के कुख्यात गैंगस्टर देवेंद्र चावला पुत्र जगन्नाथ और पिहोवा के अमरजीत उर्फ टोपी इस वक्त सेक्टर-8 स्थित सामुदायिक केंद्र के निकट उपस्थित हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। प्रभारी मलकीत सिंह के नेतृत्व में सीआईए-2 के एएसआई शरणजीत सहित उनकी टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान इन कुख्यात गैंगस्टरों पर सीआईए-2 की टीम पर तीन से चार राउंड फायरिंग भी की। गनीमत रही की पुलिसकर्मियों कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने दोनों गैंगेस्टरों को काबू पर लिया।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि सोमवार को इन दोनों गैंगस्टरों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। सोमवार को कई वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

टोपी ने फरवरी माह में दो लोगों को फायर करके किया था घायल
आरोपी अमरजीत उर्फ रिंकू उर्फ टोपी वासी पिहोवा ने फरवरी माह में दो युवकों को फायर करके घायल किया था। पहला मामला आठ फरवरी की रात पिहोवा की गुरुनानक कॉलोनी का है, जहां टोपी ने किरियाने की दुकान से सामान लेकर घर जा रहे नंद कॉलोनी वासी राजेंद्र के कूल्हे पर पिस्टल से फायर कर उसे घायल कर दिया था, जिसमें टोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। वहीं ठीक दो दिन बाद आरोपी टोपी ने अपने ही एक दोस्त जतिन पर रंजिश के चलते हुड्डा ग्राउंड में बुलाकर फायर कर दिया। इस दौरान गोली जतिन की जांघ में जाकर लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में टोपी के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी, लेकिन आरोपी टोपी तभी से फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed