{"_id":"694d97fcc63b07e7a90aa99b","slug":"christmas-was-celebrated-with-great-enthusiasm-across-the-district-children-were-seen-dressed-as-santa-claus-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-147531-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिले भर में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व, सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में नजर आए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिले भर में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व, सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में नजर आए बच्चे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मोहननगर स्थित भारतीय चर्च में क्रिसमस पर्व पर इस तरह दिखा लोगों में उत्साह। संवा
कुरुक्षेत्र। जिलेभर में बुधवार को क्रिसमस पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही चर्चों में प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस पर विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया। मोमबत्तियों की रोशनी, कैरोल गीतों और प्रभु यीशु की शिक्षाओं के संदेशों से चर्च परिसर आध्यात्मिक माहौल में सराबोर नजर आए।
प्रार्थना सभाओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पादरियों ने प्रभु यीशु के प्रेम, शांति और सेवा के संदेश पर प्रकाश डालते हुए समाज में भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। चर्चों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां क्रिसमस ट्री, सितारे और रंग-बिरंगी लाइटें श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थीं। इसी के साथ लोगों ने अपने घरों को भी सजाया।
बच्चों और युवाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चे सैंटा क्लॉज की वेशभूषा में नजर आए और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते दिखे। क्रिसमस के लिए बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। केक, मिठाइयों, उपहारों और सजावटी सामान की दुकानों पर चहल-पहल रही। लोगों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर और उपहार देकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन
भारतीय चर्च में दिनभर बना रहा उत्साह, की प्रार्थना
शहर के मोहन नगर आरओबी के साथ स्थित भारतीय चर्च में क्रिसमस पर्व श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। मुख्य सेवक दीपक ने यहां सैकड़ों लोगों के साथ क्रिसमस पर्व की खुशियां बांटते हुए प्रार्थना करवाई। बच्चों की ओर से अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। चर्च को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से लेकर देर रात तक चर्च में चहल-पहल रही। वहीं मुख्य सेवा दीपक व एडवोकेट रंजीव सहाय ने बताया कि सुबह से ही विभिन्न समुदाय के लोग प्रार्थना करने के लिए पहुंचने लगे थे। लोगों ने यहां प्रभु यीशू के समक्ष प्रार्थना कर कामना की। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह चर्च 1899 से स्थापित है और शुरू से ही इसके प्रति अपार श्रद्धा रही है। हर वर्ष यहां पूरी श्रद्धा व उल्लास के साथ क्रिसमस मनाया जाता है।