फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Christian community gathered in the church with the spirit of world peace and welfare of all.

Kurukshetra News: विश्व शांति और सर्वकल्याण की भावना से गिरिजाघर में उमड़ा इसाई समाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Christian community gathered in the church with the spirit of world peace and welfare of all.
कुरुक्षेत्र। कीर्ति नगर ​​स्थित चर्च में सांस्कृ​तिक कार्यक्रमों का आनंद लेते समाज के लोग। संवा
कुरुक्षेत्र। यीशू मसीह को समर्पित ईस्टर डे पर जिलेभर में अनुयायियों ने विश्व शांति और जनकल्याण के उद्देश्य से चर्च में प्रार्थना की। थानेसर के कीर्ति नगर स्थित एलोहिम चर्च में रविवार को एकत्रित होकर इसाई धर्म के लोगों ने अपने ईष्ट को याद किया। पादरी की देखरेख में समाज भलाई विशेषकर युवाओं को बचाने के लिए नशे के खिलाफ मुहिम की शुरुआत की गई। इसके लिए स्लोगन दिया गया : दूध दही का खाणा होगा, नशामुक्त हरियाणा होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


चर्च के पादरी सतबीर ने यीशू मसीह के संदेश को अनुयायियों तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि इस दिन को प्रभु यीशू मसीह के पुनरुत्थान दिवस पर के रूप में मनाए जाने की परंपरा है। सूली पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद अपनी भविष्यवाणी के अनुसार वे रविवार को पुन: जीवित हो गए थे। इसलिए यह दिन चमत्कार के रूप में भी माना जाता है, क्योंकि उन्होंने लोगों की रक्षा और उनके कष्टों को अपने ऊपर लेते हुए मानव कल्याण के लिए ही कुर्बानी दी थी। इस्राइल में आज भी यीशू मसीह की कब्र खाली है। उन्होंने कहा था कि जब अपराध चरम पर पहुंच जाएगा, फिर वापसी होगी। अब समय आ चुका है यीशू मसीह के दोबारा लौटने का। उन्होंने कहा कि चर्च में अनुयायी प्रभु यीशू मसीह से अपनी दिक्कतों, परेशानियों, समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर प्रार्थना करने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन


महिला पास्टर निर्मला ने कहा कि यीशू मसीह ने सबको उदारता, मानवता, प्रेम, सेवा और सहयोग की शिक्षा दी। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सभी को अच्छे कार्य करने चाहिए। हिंदुस्तान एक खिलखिलाता बाग है। हर रंग के फूल इसमें शामिल हैं। इसलिए सबको साथ मिलकर सुकून से रहना चाहिए। चर्च में काउंसलिंग भी करते हैं। भटकते युवाओं और बच्चों की बात सुनकर उन्हें मानसिक रूप से मजबूती देने की कोशिश की जाती है। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर माहौल खुशनुमा बना दिया। दूर-दराज से पहुंचे अनुयायियों के लिए लंगर सेवा की गई। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पनीपत, घरोंडा, जींद, गोहाना और कैथल सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे।

कुरुक्षेत्र। कीर्ति नगर स्थित चर्च में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते समाज के लोग। संवा

कुरुक्षेत्र। कीर्ति नगर स्थित चर्च में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते समाज के लोग। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed