फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Choice filling mandatory by the 15th for ITI admissions.

Kurukshetra News: आईटीआई दाखिले के लिए 15 तक चॉइस फिलिंग अनिवार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Choice filling mandatory by the 15th for ITI admissions.
कुरुक्षेत्र। जिले की सरकारी आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अगला चरण शुरू हो गया है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को 15 जुलाई तक अपनी पसंद के संस्थान और ट्रेड की चॉइस फिलिंग करना अनिवार्य होगा। तय तिथि के बाद यह मौका नहीं मिलेगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहाबाद के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दलबीर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार संस्थान तथा ट्रेड का चयन करें। इससे प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सकेगी। अंतिम तिथि निकलने के बाद चॉइस फिलिंग का विकल्प बंद हो जाएगा। आईटीआई शाहाबाद में फिटर और वेल्डर ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को नियमानुसार छात्रवृत्ति भी दी जाती है। संस्थान रोजगार और स्वरोजगार पर विशेष ध्यान देता है। अभ्यर्थियों से अपील है कि वे 15 जुलाई से पहले ही चॉइस फिलिंग पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed