फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   children's festival winner awarded

डीसी ने बाल महोत्सव-2020 की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
children's festival winner awarded
जिला बाल कल्याण परिषद कुरुक्षेत्र की तरफ से पंचायत भवन के सभागार में बाल महोत्सव-2020 की ऑनलाइन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डीसी मुकुल कुमार ने 23 प्रकार की प्रतियोगिताओं के 73 विभिन्न समूहों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कोरोना गाइडलाइंस को देखते हुए डीसी ने पहले दिन 300 विद्यार्थियों में से 50 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने जिला बाल कल्याण अधिकारी सरबजीत सिबिया, जिला रेडक्रॉस सचिव रणदीप सिंह, जिला बाल कल्याण समिति चेयरमैन कृष्ण पांचाल के साथ द्वीप प्रज्वलित करके 13, 14 व 16 जुलाई तक चलने वाले जिला स्तरीय बाल महोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ किया। डीसी मुकुल कुमार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में भागीदारी जरूरी है। जिला बाल कल्याण अधिकारी सर्बजीत सिंह सिबिया ने कहा कि बाल महोत्सव-2020 की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन 10 अक्टूबर 2020 से 10 नवंबर 2020 तक किया गया। इन 23 प्रकार की प्रतियोगिताओं का 73 विभिन्न समूहों में जिले के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के 12905 बच्चों द्वारा आनलाइन प्रतियोगिताओं में वीडियो क्लिप व फोटो के माध्यम से अपनी-अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इन प्रतियोगिताओं, जिसमें एकल नृत्य, समूह नृत्य, फैंसी ड्रेस, ड्रामेबाज, क्ले बनाना, कार्ड बनाना, दीया-कैंडल सजाना, स्कैचिंग, पोस्टर, देशभक्ति समूह गान, निबंध लेखन, वाद-विवाद, एकल गायन, रंगोली, फोटोग्राफी व बेबी शो आदि शामिल है, में 300 बच्चों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार हासिल किए है। इन विद्यार्थियों को 13, 14 व 16 जुलाई को कोविड प्रोटोकॉल को जहन में रखते हुए 50-50 की संख्या में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed