फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Children enthralled by the cultural program, Kurukshetra

Kurukshetra News: बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Children enthralled by the cultural program, Kurukshetra
वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह ‘विबग्योर’ धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा देखकर अतिथि, अभिभावक समेत सभी लोग तालियां बजाने के लिए मजूर हो गए।
स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गणेश व सरस्वती वंदना कर ईश्वर का आह्वान किया गया। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने परेड कर अतिथियों को सलामी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्री प्राइमरी के बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न रंग-बिरंगी वेशभूषा धारण करके प्रकृति की छटा बिखेरते हुए बहुत मनमोहक प्रस्तुति देकर संस्थापक समिति के सदस्य एवं अभिभावकों का स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने एनिमल वर्ल्ड व कार्टून करेक्टर को बहुत ही मनभावन ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा प्रेरणादायक गान की मनमोहक प्रस्तुति अत्यंत प्रभावशाली थी। कक्षा प्रथम के बच्चों ने रॉक एंड रोल पर डांस किया। प्राचार्य रीटा गोयल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से गत वर्ष के परीक्षा परिणाम और अन्य गतिविधियों में बच्चों की उत्कृष्ट उपलब्धियों का विवरण दिया। कहा कि कक्षा पांचवीं के बच्चों ने नटखट कृष्ण जी के बचपन की लुभावनी प्रस्तुतियां दी, जिसकी सभी ने सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश को सुरक्षित रखने वाली तीनों सेनाओं की प्रतिभा कौशल को कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों ने नृत्य द्वारा बहुत ही बखूबी दर्शाया। प्रकृति एवं जीवन को स्वस्थ रखने का संदेश चौथी कक्षा के बच्चों ने फिटनेस क्रियाकलापों द्वारा प्रस्तुत किया। लोकनृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन कक्षा चौथी व पांचवीं के बच्चों ने किया, जिसने उपस्थित जनसमूह को तालियां बजाने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed