{"_id":"641b21d6e44e95e82f08c593","slug":"child-died-due-to-drowning-in-a-pit-filled-with-rain-water-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत, खेलते-खेलते अचानक गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत, खेलते-खेलते अचानक गिरा
Wed, 22 Mar 2023 09:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 22 Mar 2023 09:12 PM IST
सार
परिवार बिहार से मजदूरी करने हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के झिरबड़ी के ईंट भट्ठे पर आया हुआ है। घटना मंगलवार की है। बच्चे की मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव झिरबड़ी के ईंट-भट्ठे पर पानी से भरे तीन फीट गहरे गड्ढे में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। खेलते-खेलते अचानक ही बच्चा गड्ढे में गिर गया था। बच्चे की शिनाख्त घनश्याम के रूप में हुई। घटना मंगलवार देर शाम की है। बच्चे की मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बच्चे के पिता सन्नी ताती निवासी नालंदा (बिहार) ने बताया कि करीब पांच महीने पहले वह अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ गांव झिरबड़ी के ईंट-भट्टे पर काम करने आया था। मंगलवार की देर शाम वह अपनी पत्नी के साथ भट्ठे पर ही काम कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान उसका ढाई साल का बेटा घनश्याम खेलने के लिए भट्ठे से कुछ दूर चला गया। काफी देर बाद वह नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। तलाशते हुए वे भट्ठे से कुछ दूर पहुंचे तो पानी से भरे एक गड्ढे में उसके बेटे का शव पड़ा था।
विज्ञापन
पानी में डूबने के कारण उसके बेटे की मौत हो गई थी। थाना सदर के जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मासूम के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
गड्ढे में भरा था बारिश का पानी
भट्ठे के आसपास से मजदूरों ने ईंटें बनाने के लिए मिट्टी निकाली थी। पिछले दिनों हुए बारिश से गड्ढों में बारिश का पानी जमा था। वहीं बारिश के बाद मंगलवार को ही मजदूरों ने काम शुरू किया था, मगर किसी ने गड्ढों से पानी नहीं निकाला। उनकी इन लापरवाही से घनश्याम की मौत हो गई।