फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister's OSD Dr. Raj Nehru visited Gurukul

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री ओएसडी डॉ. राज नेहरू ने किया गुरुकुल भ्रमण

Mon, 25 Aug 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 25 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's OSD Dr. Raj Nehru visited Gurukul
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी एवं श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ. राज नेहरु ने रविवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र का भ्रमण किया। जहां पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के ओएसडी डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार ने उनका स्वागत किया। उन्होंने गुरुकुल की अत्याधुनिक गोशाला देखी जहां पिंगानूर नस्ल की गायों को रखा गया है। यहां पर इस नस्ल की पांच गाय और दो नंदी हैं। इसके अलावा गोशाला में देशी नस्ल की 150 से अधिक गायें हैं। इस दौरान जम्मू यूनिवर्सिटी की पूर्व कुलसचिव डॉ. मीनाक्षी गुरुकुल भ्रमण के लिए पहुंचीं। उन्होंने डॉ. राज नेहरु ने अश्वशाला, देवयान विद्यालय भवन, एनडीए ब्लॉक आदि विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन किया।
विज्ञापन


डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार ने बताया कि आचार्य देवव्रत ने 35 वर्षों तक लोगों से सहयोग लेकर गुरुकुल तैयार किया। गुरुकुल के फार्म पर डॉ. राज नेहरू ने प्राकृतिक खेती के संबंध में विस्तार से चर्चा की। यहां पर व्यवस्थापक रामनिवास आर्य ने फार्म पर उगाई जा रही धान, गन्ना, सब्जियों की फसलों के अलावा आम, लीची, सेब, अमरूद, बेर, खजूर सहित ड्रेगन फ्रूट की बागवानी और उसके उत्पादन की उन्हें जानकारी दीं। रामनिवास आर्य ने बताया कि प्राकृतिक खेती में उत्पादन घटता नहीं, बल्कि रासायनिक खेती से ज्यादा ही होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed