फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister took blessings from the elders at Baba Bansiwala Old Age Home

Kurukshetra News: बाबा बंसीवाला वृद्धाश्रम में मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister took blessings from the elders at Baba Bansiwala Old Age Home
कुरुक्षेत्र/लाडवा/बाबैन। दीपावली का पर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मनाया। वे बाबा बंसीवाला वृद्ध आश्रम तथा साक्षी बालकुंज आश्रम में पहुंचे, जहां बुजुर्गों और बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाया। उन्होंने बुजुर्गों को मिठाई खिलाकर, फल और शॉल वितरित की तथा उनका आशीर्वाद आश्रम में बच्चों को फल और मिठाई वितरित कर, उनका हाल भी जाना।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों के बीच आकर मुझे बेहद खुशी हुई है। मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। बुजुर्गों के आश्रम में रहने खाने के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री के समक्ष बुढ़ापा पेंशन लगवाने तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने के बारे में आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर उपायुक्त को तुरंत पेंशन व आयुष्मान कार्ड बनाने से संबंधित कार्रवाई कर बुजुर्गों की समस्या को हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साक्षी बालकुंज आश्रम में बच्चों से बातचीत की तथा पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए कहा। मेहनत करके ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। आश्रम के संचालक से बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। बुजुर्गों व बच्चों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री दीपावली पर्व पर यहां पहुंचे और उनके साथ खुशियां साझा कीं। इसके बाद मुख्यमंत्री बाबैन स्थित किसान विश्राम गृह पहुंचे और यहां पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों से बातचीत कर दिवाली पर्व की बधाई दी। इस मौके पर उपायुक्त राजेश जोगपाल, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, एसडीएम पंकज सेतिया, भाजपा जिला प्रधान सुशील राणा, लाडवा नगर पालिका की चेयरपर्सन साक्षी खुराना, वृद्ध आश्रम के प्रधान विकास सिंघल, बाल आश्रम के प्रधान शीशपाल मंढान सहित अन्य सदस्य पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed