फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister showered flowers on the runners in Yoga Marathon, filled them with enthusiasm

Kurukshetra News: योग मैराथन में धावकों पर मुख्यमंत्री ने की पुष्प वर्षा, भरा जोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister showered flowers on the runners in Yoga Marathon, filled them with enthusiasm
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय योग मैराथन में दौड़तें प्रतिभागी। संवाद
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय योग महाकुंभ से पहले रविवार को योग मैराथन का आयोजन किया गया। हालांकि धावकों में अधिकतर युवा ही शामिल रहे। पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने धावकों में जोश भरा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर के दक्षिण गेट पर खेल, आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग व जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय योग मैराथन को हरी झंडी दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश को योग युक्त, नशा मुक्त बनाने के लिए गीता स्थली कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर योग मैराथन एक संकल्प यात्रा बनी है। ब्रह्मसरोवर तट पर 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम से पहले चलाए गए अभियान में अब तक प्रदेश के 19.27 लाख लोग जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन

मैराथन में महिलाओं और पुरुष वर्ग के विजेता 20 धावकों को पुरस्कार के रूप में तीन लाख 46 हजार रुपये के नकद पुरस्कार वितरित किये। इस योग मैराथन में प्रथम आने वाले आंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश के गौरव और सोनीपत की मोनिका को 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। खेल महानिदेशक संजीव वर्मा ने बताया कि मैराथन के लिए 10 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग अभियान हरित क्रांति का भी बना स्वरूप
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग अभियान केवल स्वास्थ्य और फिटनेस के साथ हरित क्रांति का स्वरूप बनता जा रहा है। अब तक 67,508 पौधे लगाए जा चुके हैं। 9.90 लाख लोगों डिजिटल रूप से जुड़े हैं। आयुष विभाग के 38 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया है तो खेल विभाग के माध्यम से 1.38 लाख लोगों की सहभागिता की है।

21 को 2500 स्थानों पर लगाएंगे योग शिविर
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग जागरण यात्रा 19 जून तक प्रदेश के पांच हजार गांवों तक पहुंचकर लोगों को योग के प्रति जागरूक करेगी। सामाजिक संस्थाएं 21 जून को प्रदेश में 2500 स्थानों पर योग शिविर आयोजित कर रही हैं। 21 जून तक 10 लाख औषधीय पौधे बांटे और लगाए जाएंगे। अब कार्यालय में पांच मिनट का वाई-ब्रेक भी शुरू किया गया है ताकि कर्मचारी तनाव मुक्त रहें।


विजेताओं को किया सम्मानित, रूट कराया गया खाली
मैराथन ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी गेट से शुरू होकर बीआर चौक, डीएन कॉलेज, रेलवे रोड, सन्निहित सरोवर, अर्जुन चौक से होते हुए वापस ब्रह्मसरोवर तक पहुंची। इसके लिए रूट खाली कराया गया और पुलिस बल भी तैनात रहा। धावकों के लिए पानी से लेकर अन्य आवश्यक सुविधाएं भी की गई। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, खेल विभाग के महानिदेशक आयुक्त संजीव वर्मा, जिला उपायुक्त नेहा सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र गोल्डी, स्वामी संपूर्णानंद, सुभाष कलसाना, धर्मवीर मिर्जापुर, धूमन सिंह किरमिच ने प्रथम, दूसरे, तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 51 हजार, 31 हजार, 21 हजार व दोनों वर्गों में 7-7 धावकों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रुपये के चेक, प्रशंसा पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय योग मैराथन में दौड़तें प्रतिभागी। संवाद

कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय योग मैराथन में दौड़तें प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed