{"_id":"69ed223ef7322af158065609","slug":"chief-minister-nayab-singh-sainis-words-and-actions-are-the-same-sanjay-saini-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-153893-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कथनी और करनी समान : संजय सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कथनी और करनी समान : संजय सैनी
विज्ञापन
पिपली। भाजपा नेता संजय सैनी।
पिपली। भाजपा नेता संजय सैनी बीड मथाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की की राह पर अग्रसर है। प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सबका साथ सबका विकास को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। समाज के गरीब तबके का उत्थान और हर वर्ग के जरूरतमंदों का सहयोग करना सरकार की प्राथमिकता है।
संजय सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जब से प्रदेश की बागडोर संभाली है, उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की ओर से शुरू की गई जनहितैषी योजनाओं को आगे बढ़ाया है और साथ ही समस्या का समाधान और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में भी तत्परता दिखाई है।
प्रदेश में जिन भी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को क्षति हुई, उसके लिए तुरंत मुआवजा के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल को खुलवाया और जहां भी किसानों को नुकसान हुआ, मुख्यमंत्री स्वयं वहां पहुंचे और हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया और प्रशासन को शीघ्रता से कार्य करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता भी इस आपदा की घड़ी में सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।