फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister inaugurated the ambulance , Kurukshetra

मुख्यमंत्री ने जीओ गीता की एंबुलेंस का किया लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister inaugurated the ambulance , Kurukshetra
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को जीओ गीता की तरफ से एंबुलेंस व लाखों रुपये की सामग्री का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी रामदेव व विधायक सुभाष सुधा भी वर्चुअल जुडे़ रहे। यह कार्यक्रम गीता ज्ञान संस्थानम केंद्र में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के जन्म दिवस को प्रेरणा दिवस रूप में मनाने के लिए आयोजित किया गया। सभी से सामूहिक रूप से जीओ गीता की एंबुलेंस सेवा, 25 कंस्ट्रेटर, कोरोना मरीजों के लिए सामग्री, किट आदि का वितरण कार्य का शुभारंभ किया। इतना ही नहीं गीता ज्ञान संस्थान केंद्र में ऑक्सीजन बैंक भी बनाया जाएगा और पूरे प्रदेश में राहत सामग्री वितरित करने मुख्य केंद्र भी रहेगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं व ऑक्सीजन की कमी नहीं आने दी है। सभी दिन रात व्यवस्था बनाने के लिए काम कर रहे है। ऐसे समय समाज सेवी संस्थाओं का सहयोग संजीवनी बूटी की तरह काम करेगा। इस समय प्रदेश में 350 से ज्यादा संस्थाएं सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है और हर गांव व शहर में घर घर ऑक्सीजन पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस कठिन समय में 150 कर्मचारियों ने भी अपने एक माह का वेतन सेवा के लिए दिया है। इससे प्रकार के कार्यों से दूसरों को भी प्रेरणा मिल रही है।
विज्ञापन

स्वामी अवधेशानंद ने कहा कि कोरोना जैसे अज्ञात दुश्मन ने पूरी मानवता पर हमला किया है। इस वायरस पर जीत हासिल करने के लिए सभी योग व भक्ति की राह पर चलने की जरूरत है। योग गुरु स्वामी रामदेव ने सेवा प्रेरणा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्वामी ज्ञानानंद ने कोरोना जैसे कठिन समय में समाज सेवा करने के लिए जो कदम बढ़ाएं है वह सराहनीय है। मंच का संचालन जीओ गीता के उपाध्यक्ष व वीसी डॉ. मारकंडे आहुजा ने किया। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, करनाल नगर निगम की चेयरमैन रेणु बाला गुप्ता, बृज गुप्ता, सदस्य विजय नरूला, प्रवक्ता रामपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए धार्मिक अनुष्ठान
माई सिटी रिपोर्टर
कुरुक्षेत्र।गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के जन्मदिवस को सेवा प्रेरणा दिवस के रूप के रूप में मनाया गया। सेवा प्रेरणा दिवस पर मीडिया, पुलिस व अन्य लोगों को कोरोना से बचाव करने के लिए किट वितरित की गई है। इतना ही नहीं सेवा प्रेरणा दिवस पर शहर के लोगों को इमरजेंसी सहायता मुहैया करवाने के लिए तीन एंबुलेंस और 50 चिकित्सकों की एक हेल्पलाइन सेवा 24 घंटे सातों दिन के लिए उपलब्ध कराई गई है।
शनिवार को जीओ गीता की तरफ से गीता ज्ञान संस्थानम केंद्र में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्म दिवस को सेवा प्रेरणा दिवस के मनाने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी ज्ञानानंद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जीओ गीता की तरफ से देश ही नहीं विभिन्न देशों में कोरोना को हराने के लिए और विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ जैसे अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। सेवा प्रेरणा दिवस पर कोरोना काल में जनता की सेवा करने के लिए तीन एंबुलेंस सेवा शुरू की गई हैं।

इसके अलावा अमेरिका व यूके जैसे देशों तथा स्थानीय सेवकों ने संस्थानम को 30 हजार मास्क व कोरोना से बचाव के लिए अन्य सामग्री उपलब्ध कराने का काम किया है। इतना ही नहीं यह सामग्री जरूरत के अनुसार पूरे प्रदेश में वितरित की जाएगी। इसके अलावा जिन लोगों के पास भोजन की व्यवस्था नहीं उनको भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीओ गीता की तरफ से संस्था से जुड़े 50 चिकित्सकों का एक पैनल बनाया गया है। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1808-212-6119 भी शुरू किया गया है। इस नंबर पर 24 घंटे मरीजों को चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही एक ई-पुस्तिका को भी लांच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed