फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chief Minister gave instructions to make proper arrangements in the villages affected by waterlogging

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री ने दिए जलभराव से प्रभावित गांवों में उचित प्रबंध करने के निर्देश

Tue, 02 Sep 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 02 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave instructions to make proper arrangements in the villages affected by waterlogging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरूक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शाहाबाद व पिहोवा के जलभराव से प्रभावित गांवों का फीडबैक लिया है। इन प्रभावित गांवों में जिला प्रशासन को लोगों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध करने के आदेश दिए हैं और पशुओं के लिए चारे का प्रबंध करने के लिए निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने सोमवार रात को वीडियो कॉल के जरिये उपायुक्तों से जलभराव की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को प्रबंध करने के आदेश दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों व जिलाधिकारियों से जलभराव के बारे में विस्तार से बातचीत की और आदेश दिए कि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कुरुक्षेत्र के उपायुक्त से शाहबाद मोहनपुर, कठुआ, झांसा, मलिकपुर, गुमटी, दयाल नगर, बाजीगर काॅलोनी, मदनपुर, तंगौर, मुगलमाजरा, पिहोवा के गांव करहा, अधोया, गंगहेडी, दिवाना, अजमतपुर, खजानपुर, डबरा, नैसी और जलबेडा गांव के जलभराव के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन स्थिति को देखते हुए निजी सरकारी स्कूलों में छुट्टी से संबंधित आदेशों का सख्ती से पालन करवाया जाए। इसके अलावा स्कूलों में प्रभावित लोगों के लिए ठहरने व भोजन की व्यवस्था भी करवाई जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ लगते इलाकों में अगर पंजाब से लोग हरियाणा में पहुंचते हैं तो उनके लिए भी ठहरने व खाने का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि अभी आबादी वाले क्षेत्र में पानी नहीं आया है। इस जिले में जलभराव से प्रभावित 18 गांवों के निजी व सरकारी स्कूलों में मंगलवार की छुट्टी कर दी है। इन गांवों में अधिकारी 24 घंटे नजर रखे हुए हैं। गांव कठुआ में एसडीआरएफ की टीम नियुक्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed