{"_id":"65108fce60e718238003f936","slug":"chhap-tilak-sab-chhini-re-mose-naina-milaake-kurukshetra-news-c-18-1-knl1014-226603-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाके
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कला कीर्ति भवन में हरियाणा कला परिषद अंबाला मंडल की ओर से राब्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुद्रा ग्रुप ऑफ परफोर्मिंग आर्ट के कलाकारों ने छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाके आदि सूफी गीतों पर कत्थक की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष एवं हरियाणा कला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में टैगोर थियेटर के निदेशक अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। नागेंद्र शर्मा की परिकल्पना से सजे सूफी कत्थक कार्यक्रम राब्ता की पहली प्रस्तुति शिवानी व सुकीर्ति शर्मा द्वारा तैयार की गई प्रस्तुति छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाके दी गई। आबिदा प्रवीण की आवाज में सूफी गीत पर थिरकती हुई कत्थक कलाकारों ने कार्यक्रम का खूबसूरत आगाज किया। इसके बाद सुपने विच तुसी मिले असां नूं गीत पर शिवानी की दमदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। सूफी गीतों और कत्थक के मिले-जुले संगम में कुरुक्षेत्र के मंयक शर्मा और पंकज शर्मा ने ग़ज़लों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
होठों से छूलो तुम मेरा गीत अमर करदो, हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह, चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसा बाल आदि गजलों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इतना ही नहीं मुद्रा ग्रुप ऑफ परफोर्मिंग आर्ट के कलाकारों द्वारा मेरा मुर्शीद खेले होली, तू झूम जैसे गीतों पर दमदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा सुकीर्ति शर्मा की प्रस्तुति वो तेरे मेरे इश्क का एक शायराना सा दौर था ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
कत्थक नृत्य और अभिनय के मिले जुले मिश्रण में एक ओर जहां दर्शक नृत्य का आनंद ले रहे थे, वहीं दूसरी ओर ग्रुप के कलाकारों द्वारा अभिनय के माध्यम से गीत को चित्रण का भी मजा ले रहे थे। कार्यक्रम के दौरान नागेंद्र शर्मा ने अपने विचारों को सांझा करते हुए राब्ता कार्यक्रम की परिकल्पना के बारे में बताया। इस अवसर पर हरियाणा कला परिषद हिसार मण्डल के अतिरिक्त निदेशक महाबीर गुड्डू, शिवकुमार किरमच, धर्मपाल गुगलानी आदि उपस्थित रहे।
आज होगा चीफ की दावत नाटक का मंचन
न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप द्वारा कला कीर्ति भवन में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला तथा हरियाणा कला परिषद अंबाला मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय उत्थान उत्सव में 25 सितंबर को विकास शर्मा के निर्देशन में नाटक चीफ की दावत का शाम साढ़े छह बजे मंचन किया जाएगा।