फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cheers resonated during the Prabhatpheri with Bhajan Sankirtan

Kurukshetra News: भजन संकीर्तन के साथ प्रभातफेरी में गूंजे जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cheers resonated during the Prabhatpheri with Bhajan Sankirtan
शाहाबाद। नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीमद् देवी भगवती बाला सुंदरी मंदिर के तत्वावधान में आयोजित प्रभातफेरियों की श्रृंखला में सोमवार को आयोजित प्रभातफेरी का आयोजन हाउसिंग बोर्ड में हरपाल सैनी के परिवार की ओर से किया गया।
विज्ञापन

आयोजक परिवार और भक्तों ने माता रानी के जयकारों और पुष्प वर्षा के साथ प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के विद्वान पंडित ऋषिराज शर्मा की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना और माता रानी की ज्योत प्रज्वलित कर की गई।
विज्ञापन

प्रभातफेरी के दौरान संकीर्तन मंडली के सदस्य निशा, स्वर्णा, हरजीत कौर, उषा सेठी, कंचन सिंगला, सुमन, राकेश अरोड़ा, नरेंद्र, अवशिष शर्मा, गुलशन मयूर, अजय गुप्ता ने एक के बाद एक सुंदर भजन प्रस्तुत किए, जिससे श्रद्धालु भक्ति रस में झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभातफेरी के समापन से पूर्व मंदिर सभा की ओर से विधायक रामकरण काला, नपा प्रधान गुलशन कवात्रा, आशुतोष गर्ग, डॉ. परमजीत पाहवा, विष्णु भगवान गुप्ता, बलदेव राज सेठी और मलिक विजय आनंद ने आयोजक परिवार को माता रानी के स्वयंभू पिंडी का सुंदर स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन रामकिशन हसीजा ने किया और बताया कि मंगलवार की प्रभातफेरी हाउसिंग बोर्ड में चंद्र बंसल के निवास पर आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर अजय गुप्ता, राजेश जस्सी, राजीव सहित सुंदर कांड संकीर्तन मंडल के सदस्य गौरव ठकुराल और विकास चड्डा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed