फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Check 1805 Vehicles in night domination, Kurukshetra

नाइट डोमिनेशन में 1805 वाहन जांचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Check 1805 Vehicles in night domination, Kurukshetra
नाइट डोमिनेशन के तहत झांसा रोड पर कार की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नाइट डोमिनेशन के तहत शनिवार को जिला पुलिस ने 1805 वाहनों की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने 74 वाहन चालकों के चालान काटे तथा दो वाहनों को इंपाउंड किया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने बगैर लाइसेंस व परमिट के शराब बेचने के मामले में आठ लोगों को काबू करके 70 बोतल देसी शराब बरामद की।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के तहत गीता द्वार पिपली, मोहन नगर चौक, नया बस अड्डा, आंबेडकर चौक, उमरी चौक, देवीलाल चौक, मेन चौक पिहोवा, झांसा,बाबैन, लाडवा, शाहाबाद सहित 33 स्थानों पर नाकाबंदी की गई थी। इन स्थानों पर 383 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी लगाया गया। इसके अलावा 114 अधिकारी जांच के लिए नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान 444 टू-व्हीलर, 573 फोर व्हीलर, 407 हल्के वाहन व 381 भारी वाहनों की जांच की गई। जांच के बाद 74 वाहनों के चालान और दो वाहनों को इंपाउंड किया गया। वहीं जगह-जगह छापामारी कर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में आठ मामले दर्ज करके आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 70 बोतल देसी शराब बरामद की गई। इसके अलावा सट्टा खाईबाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को काबू करके कब्जे से 1050 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के तहत 153 सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई। इस दौरान 117 ऐसे व्यक्तियों की जांच की गई, जो अन्य राज्यों से आए हुए थे। उनके निवास की तस्दीक करने के लिए संबंधित थानों में पत्राचार के लिए पर्चे काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed